राज्य

साहित्य सृजन संस्थान" के 40वीं काव्य संध्या पर हुआ कवि विजय कुमार कोसले की कृति "राष्ट्र का एहसास" का विमोचन।

साहित्य सृजन संस्थान,रायपुर छ.ग.के अयोजित होने वाली मासिक काव्य संध्या पर कवि विजय कुमार कोसले की कृति "राष्ट्र का एहसास" का विमोचन सम्माननीय अतिथियों के द्वारा रविवार 21/12/25 को वृंदावन हाल, सिविल लाइन रायपुर छत्तीसगढ़ में किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संजय अलंग जी पुर्व आईएस अधिकारी और वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार धर द्वेदी जी उपस्थित थे।उनके इस आलेख संग्रह पर सरस, प्रेरणात्मक एवं मार्मिक हिंदी और छत्तीसगढ़ी कविताओं के साथ-साथ अनेकों कहानी, मुक्तक, सुविचार और व्यंग्य सम्मिलित हैं। जो हर पाठक को कुछ न कुछ शिक्षा और संदेश देने में अहम योगदान रखते हैं।
     साहित्यकार श्री विजय कुमार कोसले एक ग्रामीण अंचल से समकालीन लेखक,कवि हैं। जो हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रखर कवि के रूप में जानें जाते हैं।जिनका जन्म 3 जुलाई 1990 को छत्तीसगढ़ राज्य के सारंगढ़ बिलाईगढ जिला के ग्राम नाचनपाली में हुआ। वो बीएससी तक पढ़ाई करने के बाद साहित्यिक लाइन से जुड़े हुए हैं। वो ज्यादातर अपने समाज में हो रहे घटनाक्रमों पर कविता, कहानी लिख लोगों को कुछ न कुछ शिक्षा और संदेश देने का काम करता है। कवि विजय कुमार कोसले न केवल साहित्य के क्षेत्र में बल्कि दैनिक अखबार न्युजलाइन नेटवर्क पर जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर विविध सामाजिक घटनाओं को न्युज के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने का काम कर चुके हैं। उनके अब तक पांच कृतियां प्रकाशित हो चुकी है।1. सामाजिक विनती 2.कविता बाग 3.कविताओं का महाकुंभ (सांझा संकलन) 4.मन और मैं (सांझा संकलन) 5.राष्ट्र का एहसास। उन्हें अनेक सामाजिक और साहित्यिक मंचों द्वारा सम्मानित भी किया गया है। जैसे - काव्य श्री सम्मान (वक्ता मंच रायपुर छ. ग.), मानव सेवा अवार्ड (वक्ता मंच रायपुर छ. ग.), प्रशस्ति पत्र- सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार (Worthy Wellness Foundation Lucknow UP), भारत के गौरव पुरस्कार ( Radiant Tailent Book of Aword Amravati Maharastra), नेता जी सुभाष चन्द्र बोस भारत रत्न सम्मान (Wellness Foundation NCT Delhi) पुरस्कार से नवाजा गया है। ये सम्मान न केवल उनके रचनात्मक प्रतिभा का प्रमाण है बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शातें हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image