गुरू तेगबहादुर के शहीदी वर्ष में छत्तीसगढ़ में शहीदी यात्रा निकलेगी
सिक्खों के नौवे गुरू श्री गुरू तेगबहादुर साहेब के 350वें शहीदी वर्ष में रायपुर में 3
अक्टूबर को शहीदी यात्रा आरंभ होकर 12 अक्टूबर तक 10 दिनों तक छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर संगत को दर्शन करायेगी । सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा एवं संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह शहीदी यात्रा 3 अक्टूबर को स्टेशन रोड गुरुद्वारे से शबद कीर्तन करते हुए तेलघानीनाका से टाटीबंध, कुम्हारी, चरोदा, नेहरू नगर भिलाई, दर्ग, राजनांदगांव, छाबड़ा ने बताया कि यह शहीदी यात्रा 3 अक्टूबर को स्टेशन रोड गुरुद्वारे से शब्द कीर्तन डोंगरगढ़ में रात्रि विश्राम करेगी। 04 अक्टूबर रवैरागढ़ देवकर से बेमेतरा, नवागढ़, मुंगेली, कुंडा, कवर्धा 05 अक्टूबर पांडातराई, पंडरिया, लोरमी, तखतपुर, पथरिया, सरगांव, बिल्हा, बिलासपुर, 06 अक्टूबर को पामगढ, चांपा, कोरबा, कटघोरा, पेन्ड्रा, 07 अक्टूबर को मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, बैकुंठपुर, विश्रामपुर, अंबिकापुर, 08 अक्टूबर पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ, 09 अक्टूबर सारंगढ, सराइपाली, बसना, पिथौरा, झलप, बागबाहरा, 10 अक्टूबर महासमुंद, राजिम, धमतरी 11 अक्टूबर अभनपुर, नई राजधानी होते हुए आरंग, खरोरा, बलौदाबाजार, भाटापारा 12 अक्टूबर सिमगा, रावाभाठा गुरुद्वारा, गुरुगोविंद सिंह चौक से नगर कीर्तन के साथ गुरू द्वारा स्टेशन रोड रायपुर में शहीदी यात्रा का समापन होगा।
शहीदी यात्रा में गुरूओं की यादगार निशानियां अस्त्र-शस्त्र हस्तलिखित गुरू ग्रंथ साहेब के संगत को दर्शन कराये जायेंगे एवं उनके शहीदी, बलिदान, साहस तथा धर्म की रक्षा के लिए गुरू तेगबहादुर जी को हिन्द की चादर कहा जाता है। यह जानकारी सामान्य जनों तक शहीदी यात्रा के माध्यम से पहुंचाई जायेगी। साथ ही सिक्रव समाज छत्तीसगढ द्वारा उनकी शहादत को याद करते हुए प्रदेश के सभी प्रमुख गुरूद्वारों में 14 नवम्बर को श्री अखंड पाठ रखे जायेगे एवं 16 नवम्बर को समाप्ति कर व कीर्तन एवं अरदास के साथ गुरू के लंगर किया जायेगा। साथ ही नवंबर माह में समाज द्वारा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे ।
इस संबंध में आज रायपुर में प्रदेश भर के गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सिक्ख समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई सभी ने शहीदी शताब्दी यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्णय लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।