राजनीति

नेता प्रतिपक्ष बोले- मोदी सरकार में अबतक 152 पेपर लीक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) चरणदास महंत ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन रायपुर (Raipur) में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पेपर लीक अब राष्ट्रीय महामारी बन गया है। मोदी सरकार (Modi Govt) के कार्यकाल में 2014 से अब तक लगभग 152 पेपर लीक हो चुके हैं। एलओपी (LoP) महंत ने कहा कि यह संरक्षण में पनपने वाली एक ऐसी बीमारी है, जिसे संगठित अपराध कहा जा सकता है। पेपर लीक (Paper Leak) की वजह से हमारे बच्चों की वर्षों की मेहनत बर्बाद हो रही है। ऐसा लगता है कि यह भारत (Bharat) के युवाओं के भविष्य को खत्म करने का एक बड़ा षड्यंत्र है।

Leave Your Comment

Click to reload image