मितानिन दिवस पर सेवाभावी मितानिन बहनों का सम्मान, समाजसेवी अशोक चंद्राकर ने दी शुभकामनाएँ
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
ग्राम पंचायत क्षेत्र में रविवार को आयोजित मितानिन दिवस कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मितानिन बहनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मितानिन सुपरवाइज़र हेमिन मंगेशकर सहित कई मितानिनों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच बिन्दा रात्रे (खैरवार खुर्द) के नेतृत्व में आयोजित इस आयोजन में परदेशीकापा से भगवती खांडे, चकला से अनसुईया घृतलहरे, दाऊकापा से मोहित ध्रुव और नथेलापारा से फगनी साहू ने विशेष उपस्थिति दर्ज कर मितानिनों का मनोबल बढ़ाया। आयोजन में पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी अशोक चंद्राकर ने मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा— “मितानिनें गांव की स्वास्थ्य रीढ़ हैं। उनकी सेवा भावना, समय पर दी जाने वाली सहायता और जन-जागरूकता से ही ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होती है। हम उनके समर्पण को नमन करते हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार समाज सेवा का कार्य करती रहेंगी।” उन्होंने मितानिनों के लिए बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही पंचायत स्तर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
सम्मानित मितानिन बहनें : कार्यक्रम के दौरान जिन मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया, उनके नाम निम्नानुसार हैं— गुलाबा, गायत्ती, आरती, बिमला, इन्दानी, महेश्वरी, कांति, छत्राणी, सरस्वती, मनीषा, अनीता, रागनी, दिपिका, लक्ष्मीन, जगमत चंदकली, अनिता मोहले, श्यामा तिजन, सरोज, प्रतिमा, प्रतिमा मोहन, सुनीता, सरीता, विजयललिता, शांता एवं रितु जोशी। अंत में कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी मितानिन बहनों को उनके अथक परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव के लिए शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित किया। ग्रामीणों ने भी मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।