राजनीति

18 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का 18 नवंबर को विशेष सत्र बुलाया गया है, जो रायपुर के पुराने विधानसभा भवन में आयोजित होगा। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

यह सत्र खास इसलिए भी होगा, क्योंकि यह पुराने विधानसभा भवन में होने वाला आखिरी सत्र होगा। इसके बाद आगामी शीतकालीन सत्र नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा।

यह विशेष सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा की 25 साल की संसदीय यात्रा और केंद्रीय विषयों पर केंद्रित रहेगा। सत्र में राज्य की अब तक की राजनीतिक, सामाजिक और विकास यात्रा पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, उन प्रमुख नीतिगत फैसलों को भी याद किया जाएगा, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को आज के स्वरूप में खड़ा किया।

Leave Your Comment

Click to reload image