राजनीति

भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव पर कांग्रेसियों का आक्रोश, थाना पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली(बिहान छत्तीसगढ़ ) 

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा एक टीवी चैनल की बहस के दौरान देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी को खुलेआम गोली मारने की धमकी देने का मामला गरमा गया है। इस विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेसियों ने सख्त नाराजगी जताई है।

सोमवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। कांग्रेसजनों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

कांग्रेसजनों का कहना है कि इस प्रकार का बयान न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है बल्कि समाज में वैमनस्य और हिंसा फैलाने वाला है। इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

इस अवसर पर एआईसीसी सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, संजीत बनर्जी, हेमेन्द्र गोस्वामी, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, लक्ष्मीकांत भास्कर, अभिलाष सिंह, राजेश छैदईहिया, संजय जायसवाल, लखन कश्यप, असद खोखर, उर्मिला यादव, इंद्रजीत कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 वर्जन : 

देवेन्द्र यादव, एआईसीसी सचिव एवं विधायक भिलाई
“हमारे नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी से हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। हमने जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।”

रोहित शुक्ला, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली
“राहुल गांधी को गोली मारने की बात करने वालों की यह सोच लोकतंत्र की हत्या है। संघ का मकसद हमेशा भड़काने और समाज को बांटने का रहा है। प्रिंटू महादेव जैसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी धमकी देने का दुस्साहस न कर सके।”

Leave Your Comment

Click to reload image