राजनीति

पुरंदर मिश्रा का आरोप,शराब घोटाले में पूरी भूपेश कैबिनेट संलिप्त:

रायपुर

प्रदेश की सियासत में सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाज़ी लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है

विधायक मिश्रा ने कहा, “कांग्रेस में न तो संवाद है और न ही एकजुटता। विपक्ष PCC और BCC में यानि बैज कांग्रेस कमेटी और भूपेश कांग्रेस कमेटी में दो फाड़ है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस में हर बात के दो मतलब निकलते हैं। मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की असली नीति है- “मिलकर करेंगे भ्रष्टाचार।” उन्होंने वोट चोरी, भ्रष्टाचार और पार्टी में अंतरकलह जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया।

विधायक मिश्रा ने EOW द्वारा शराब घोटाले में दायर चार्जशीट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में कांग्रेस के सभी नेता और पूरी कैबिनेट संलिप्त है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की रही है।

उन्होंने कहा, शराब नीति में बदलाव कैबिनेट ने ही किया था और अब पूरा घोटाला सामने आ चुका है। कांग्रेस के लिए देश और जनता से ज्यादा अहम भ्रष्टाचार है।

मिश्रा के इन आरोपों से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस ने अब तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image