कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ के खिलाफ बड़ा आंदोलन!
रायपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगे ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह आंदोलन इस महीने के अंत में आयोजित किया जा सकता है।
खास बात यह है कि आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के शामिल होने की भी खबर है। हालांकि फिलहाल पार्टी की ओर से आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की की ओर से आंदोलन की रूपरेखा और तारीख जल्द घोषित की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त को आंदोलन बिलासपुर में आयोजित किया जा सकता है। फिलहाल पार्टी की ओर से कार्यक्रम स्थल का चयन किया जा रहा है। जल्द ही आंदोलन की रुपरेखा तय की जाएगी।