सीएम साय की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत राजधानी रायपुर के बीजेपी नेताओं द्वारा सीएम साय की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बुधवार शाम 4 बजे शहीद स्मारक भवन से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तेलीबांधा मरीन ड्राइव पहुंचेगी, जहां इसका समापन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
1500 मीटर लंबा तिरंगा इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा। जगह-जगह यात्रा का स्वागत फूल वर्षा और देशभक्ति नारों से किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधायक, सांसद, पूर्व सैनिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन भी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, तेलीबांधा पहुंचने के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जो लोगों में राष्ट्र प्रेम का माहौल और गहरा करेंगी।
जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ के अनुसार व्यापारी वर्ग और सामाजिक संगठन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा और व्यापारी संघ अध्यक्ष तेजकुमार बजाज ने आम नागरिकों के जुड़ने पर आभार जताया। इस मौके पर पार्षद अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, विधान मिश्रा, हेमलता चंद्राकर, मनोहर चंदानी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
जवाहर नगर मंडल की यात्रा डॉ. मुखर्जी प्रतिमा स्थल से शुरू होकर एमजी रोड, गुरुनानक चौक, राठौड़ चौक, रामसागर पारा, ललिता चौक होते हुए फूल चौक से वापस शारदा चौक पहुंची। इसमें अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संदीप जघेल, पार्षद अवतार सिंह बागल, जोन 7 अध्यक्ष एवं पार्षद श्वेता विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। श्वेता विश्वकर्मा ने शासकीय उच्चतर महाविद्यालय बढ़ई पारा और संत ज्ञानाश्रय नर्सरी स्कूल के बच्चों के साथ भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पूरा शहर तिरंगे के रंग में सराबोर नजर आया।