जिला
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 24 जून को
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर -कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 24 जून को समय-सीमा की बैठक पश्चात आहूत की गई है। कलेक्टर श्री कटारा ने बैठक में संबंधित सदस्यों एवं विभागों के अधिकारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
धमतरी में शराब के नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर,
धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रभारी हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक स्कूल परिसर में सोते और बड़बड़ाते हुए नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक घटना स्कूल सत्र शुरू होने से एक दिन पहले की है। टीचर 16 जून की जगह 15 जून को ही स्कूल पहुंच गया था। वीडियो में शिक्षक कह रहा है कि 'कल मस्त स्कूल खुलेगा, स्कूल में पूरा देवता है। खा-पीकर नहीं आना है।'
इधर, मामला जब बीईओ के पास पहुंचा तो उन्होंने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना मगरलोड ब्लॉक के सोनपरी नवीन प्राथमिक शाला की है
सोनपरी गांव के नवीन प्राथमिक शाला में शिक्षक के पद पर पोस्टेड राजेंद्र मुंडा स्कूल शुरू होने की तारीख को लेकर भ्रम में रहते हुए, 16 जून की जगह वो 15 जून को ही स्कूल पहुंच गया, जबकि नया सत्र 16 जून से शुरू होना था। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिक्षक स्कूल में शराब के नशे में ही आ पहुंचे और स्कूल के बाहर लेट गए। जब गांव वालों ने उन्हें टोका और स्कूल से जाने को कहा तो उन्होंने बहस शुरू कर दी।
गांव के कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में लोग शिक्षक से पूछते नजर आ रहे हैं कि अगर ऐसे शिक्षक रहेंगे तो बच्चों को क्या सिखाएंगे। शिक्षक ने जवाब में कहा कि उन्हें कोई तकलीफ नहीं है और वह स्कूल में आने का हक रखते हैं। बता दें कि राजेंद्र मुंडा इसी साल प्रभारी प्रधान पाठक बने हैं।
जिले में अब तक 135.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर -
कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून 2025 से अब तक 135.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 20 जून 2025 को तहसील बलरामपुर में 32.4 मि.मी., डौरा-कोचली में 30.7 मि.मी., कुसमी में 150 मि.मी, सामरी में 120.3 मि.मी., चांदो में 41.2 मि.मी., शंकरगढ़ में 25 मि.मी., रामानुजगंज में 8 मि.मी., रामचंद्रपुर में 4.3 मि.मी., राजपुर में 17.2 मि.मी., वाड्रफनगर में 19.5 मि.मी., रघुनाथनगर में 14 मि.मी. तथा चलगली में 7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
इस प्रकार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रतिवेदित तिथि को कुल 39.1 मि.मी. वर्षा हुई है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 01 जून से अब तक तहसील बलरामपुर में 129.8 मि.मी., डौरा-कोचली में 149.9 मि.मी., कुसमी में 447.5 मि.मी., सामरी में 193.3 मि.मी., चांदो में 176.2 मि.मी. शंकरगढ़ में 124.7 मि.मी., रामानुजगंज में 86.8 मि.मी., रामचंद्रपुर में 59.3 मि.मी., राजपुर में 46.6 मि.मी., वाड्रफनगर में 97.3 मि.मी., रघुनाथनगर में 78.4 मि.मी. एवं चलगली में 32.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
चौकिए मत ! ये है एनएच 343, शुरुआती बारिश में ही बह गई जिम्मेदारों की जिम्मेदारी, क्या शासन और प्रशासन को नहीं आती आम जनता की तकलीफों पर दया?
विकास कुमार यादव -बिहान छत्तीसगढ़
बरसात से पहले किए गए राहत कार्य साबित हुए अस्थायी, गड्ढों पर डाली गई मिट्टी और गिट्टी शुरुआती बारिश में धुली, सड़कें फिर से जानलेवा
क्या चाय के टपरियों पे गुट बना कर विश्लेषण करने तक ही सीमित रह गई है जनप्रतिनिधियों की भूमिका?
आखिर जनहित के मुद्दों पर क्यों चुप्पी साधे हुए है जिम्मेदार ?
गड्ढों से दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या सड़क हादसों को ‘प्राकृतिक आपदा’ मानकर भूल जाना चाहिए?
क्यों जनहित के असली मुद्दों पर चुनी हुई सरकारें और जनप्रतिनिधि चुप्पी साध लेते हैं?

एनएच विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत और राहत कार्य के तहत किए गए कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग ने गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी, क्रशर डस्ट और गिट्टी का प्रयोग तो कर लिया, लेकिन गुणवत्ता और दीर्घकालिक स्थायित्व को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह खानापूर्ति मात्र है, क्योंकि यह अस्थायी उपाय शुरुआती बारिश में ही बह गई और इससे जहां सड़कें फिर से खराब हो गई।दोपहिया चालकों ने बताया किर बारिश में सड़क फिसलनभरी हो गई है और बड़े बड़े गड्ढों के वजह से रस्ते पर छपना बहुत मुश्किल हो चुका है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है और उनके जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों ने विभाग की इस कार्यप्रणाली को 'कागजी मरम्मत' बताया है।
नेता, मंत्री, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी गुजरते है इसी सड़क पर, क्या उनको आम जनता पे दया नहीं आती?
अंबिकापुर से रामानुजंगज तक सड़क पर मंत्री, विधायक, अफसर व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी महंगे लक्जरी गाड़ियों में चलते है इसलिए उन्हें जर्क का एहसास नहीं होता। बारिश होने के कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। एनएच 343 अंबिकापुर रामानुजगंज नाका से रामाजुनगंज तक पेंच रिपेयरिंग कार्य ठेकेदारों के द्वारा निम्नस्तर का कराया गया था। पेंच रिपेयरिंग सड़क बनते के साथ उखंडना चालू हो गया था आज सड़क बड़े-बड़े गड्डों में तब्दील हो गई है।
गागर और गेउर नदी पुलिया जर्जर, नहीं है रेलिंग, कभी भी घट सकती है अप्रिय घटना
गागर और गेउर नदी का पुलिया काफी पुराना और जर्जर हो चुका हैं, बड़े बड़े गड्ढों से अवागमन तो मुश्किल हुआ ही है साथ ही पुलिया में रेलिंग आधी टूट पड़ी है, रेलिंग नहीं होने के कारण कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। एक तो बड़े बड़े गड्ढे ऊपर से धुल और अंधेरे से दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को प्रतिदिन जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ रहा है।
अंबिकापुर शंकरघाट से पस्ता और बलरामपुर से रामानुजगंज तक सड़क हुआ गड्ढों में तब्दील
अंबिकापुर शंकरघाट से पस्ता, बलरामपुर से रामानुजगंज तक, राजपुर गेउर नदी किनारे, झींगों से भेड़ाघाट, परसागुड़ी, परसा से शंकरघाट तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। वाहनों के चक्के गड्ढे में घुस रहे है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है साथ ही वाहनों में भी टूट फूट के कारण नुकसान हो रहा है। इसके जिम्मेदार कौन हैं प्रशासन या एनएच विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शांत बैठ मौत के आंकड़े गिन रहे है।
जिला एमसीबी: युक्तियुक्तकरण की ,आड़ में भ्रष्टाचार, डीईओ अजय मिश्रा पर फिर लगे गंभीर आरोप
राजेश साहू ब्यूरो, जिला- एमसीबी
मनेंद्रगढ़, एमसीबी।20/6/2025
जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के नाम पर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बार एक और बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा पर सरकार के नियमों को ताक पर रखकर नियुक्ति में गड़बड़ी करने और रिश्वत के लालच में दुर्भावनापूर्ण निर्णय लेने का आरोप लगा है।

सूत्रों के अनुसार, बालक हायर सेकेंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़ में अंग्रेजी विषय के एक पद को अतिशेष घोषित कर वहां से एक शिक्षिका को हटा दिया गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसी पद पर पुष्पांजली नामदेव नाम की दूसरी शिक्षिका की नियुक्ति कर दी गई। यह कार्रवाई न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि स्पष्ट रूप से पक्षपात और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।
जानकारों का कहना है कि यह नियुक्ति रिश्वत के लेन-देन और व्यक्तिगत हितों की पूर्ति के लिए की गई है। शिक्षा विभाग में लगातार इस तरह के मामलों से शिक्षक समुदाय में आक्रोश है और आम जनता में भी प्रशासन के प्रति गहरा अविश्वास पनप रहा है।

पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और मांग की है कि डीईओ अजय मिश्रा जैसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने शासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और डीईओ को तत्काल निलंबित किया जाए ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता बहाल हो सके।
सवाल यह है कि आखिर कब तक शिक्षा व्यवस्था में इस तरह का भ्रष्टाचार चलता रहेगा, और कब तक ऐसे अधिकारी जवाबदेह होंगे
क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर को मारा एक थप्पड़
कोरबा
कोरबा जिले में बच्चे का गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पिता ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया।
घटना 16 जून की है। कोसाबाड़ी में डॉक्टर सुबोध थवाईत अपने चेंबर में बैठे थे, तभी पिता ने पहले गेट बंद करवाया। फिर मोबाइल में कुछ तस्वीरें दिखाई और एक थप्पड़ जड़ दिया।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके मुताबिक, पिता का आरोप है डॉक्टर सुबोध ने उनके 5 साल के बेटे को टीका लगाया था जिसके बाद बच्चे के जांघ में इंफेक्शन हो गया था। तब डॉक्टर ने सर्जरी कराना पड़ेगा बोलकर परिजनों को डरा दिया था।
जब परिजनों ने रायपुर के निजी अस्पताल से इलाज कराया जिससे बच्चे की हालत में सुधार हो गया। तब नाराज पिता 1 महीने बाद कोरबा के डॉक्टर सुबोध के क्लीनिक पहुंचा और आपके गलत इलाज से बच्चे की तबीयत बिगड़ी ऐसा बोलकर थप्पड़ जड़ दिया।
बचाव में डॉक्टर ने भी उसका हाथ पकड़ लिया था। फिर वहीं मौजूद शख्स ने बाहर से और लोगों को बुलाकर लाया जिससे मामला शांत हुआ। मरीज के पिता का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उल्टा मरीज को लेकर डराने लगे।
डॉक्टर सुबोध थवाईत सीनियर चाइल्ड स्पेशलिस्ट है। ने इस मामले की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसने थप्पड़ मारा पुलिस उसे ढूंढ रही है।
ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा यादव और सरगुजा संभाग अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मीडिया पर प्रतिबंध लगाने पर कड़ा विरोध जताया
विकास कुमार यादव- बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा राम यादव और सरगुजा संभाग अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने संयुक्त बयान जारी किया कि छत्तीसगढ़ सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और संबद्ध अस्पताल परिसरों में मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय न केवल प्रशासनिक हलकों में, बल्कि पूरे जनमानस और पत्रकारिता जगत में भी व्यापक प्रतिक्रिया का कारण बन गया है। यह आदेश अपने आप में उस गहरी विडंबना को उजागर करता है, जहां एक ओर सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करती है, वहीं दूसरी ओर वही सरकार मीडिया की आज़ादी को सीमित करने का प्रयास करती है।
इस फैसले को लेकर ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा राम यादव और सरगुजा संभाग अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने संयुक्त बयान जारी कर कड़ा विरोध जताया है। यह निर्णय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर सीधा प्रहार है, यह मीडिया की स्वतंत्रता का हनन नहीं है, बल्कि सरकार की व्यवस्थागत विफलताओं को छिपाने का एक सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मीडिया सेंसरशिप के पीछे की मंशा यह है कि अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्थाएं, संसाधनों की कमी, डॉक्टरों की अनुपलब्धता और आम मरीजों की परेशानियां सार्वजनिक ना हो सकें।
मीडिया हमेशा से ही जनहित के मुद्दों को उठाने का एक सशक्त माध्यम रहा है। अस्पतालों में मरीजों को हो रही परेशानियों, दवाइयों की कमी, भ्रष्टाचार अथवा लापरवाही जैसे विषय जब सार्वजनिक होते हैं, तो उसका सीधा लाभ आमजन को मिलता है, और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक दबाव बनता है। ऐसे में मीडिया को अस्पताल परिसरों से बाहर रखने का फैसला यह संदेह पैदा करता है कि सरकार कुछ छिपाना चाहती है।
राजा राम यादव और अभिषेक सोनी ने इस निर्णय से उत्पन्न संभावित नुकसान की ओर भी संकेत किया। उन्होंने कहा कि जब मीडिया को अस्पतालों की स्थिति दिखाने से रोका जाएगा, तो समाज की सबसे कमजोर और ज़रूरतमंद आवाज़ें—जैसे कि गरीब मरीज, दूर-दराज से आए लोग, और व्यवस्था से जूझते नागरिक—अनसुनी रह जाएंगी। जब मीडिया पर प्रतिबंध सीमित है तो छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्यता विभाग का हाल बेहाल है बावजूद प्रतिबंध के चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए प्रतिबंध से स्वास्थ्य विभाग और आमजनता की पारदर्शिता कम हो जाएगी जिससे स्वास्थ्य विभाग का हाल और बेहाल होता चला जाएगा।
क्या चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मीडिया पर प्रतिबंध लगाना,मीडिया की आवाज दबाने का पहला कदम?
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने भले ही 'मरीजों की निजता' या 'अस्पताल की शांति' जैसे कारणों का हवाला दिया हो, लेकिन इस तरह की कार्रवाई एक प्रवृत्ति की शुरुआत होती है। यदि इस पर सामाजिक और कानूनी रूप से सवाल नहीं उठाए गए, तो भविष्य में शिक्षा, प्रशासन, न्यायपालिका या अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में भी ऐसे प्रतिबंध लगाए जाएंगे। जब एक संवेदनशील क्षेत्र में मीडिया की आवाज बंद करने का अभ्यास सफल हो जाता है, तो आगे चलकर इसे और क्षेत्रों में लागू करना आसान हो जाएगा।
लोकतंत्र के संतुलन को बिगाड़ने वाला संकेत
लोकतंत्र में चार स्तंभ माने जाते हैं – विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया। यदि किसी एक स्तंभ को दबा दिया जाए, तो लोकतंत्र संतुलन खो देता है। मीडिया की आवाज को रोकना लोकतांत्रिक संरचना को कमजोर करने की दिशा में पहला स्पष्ट कदम है।भारत के संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, जिसमें प्रेस की स्वतंत्रता भी शामिल है। मीडिया पर इस प्रकार का प्रतिबंध इस मौलिक अधिकार पर सीधा हमला है। इसे अगर चुनौती नहीं दी गई, तो यह धीरे-धीरे और कठोर रूप ले सकता है।
ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन ने इस आदेश को “असंवैधानिक” और “अलोकतांत्रिक” करार देते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों से भटक रही है। एक ओर सरकार 'जनभागीदारी' और 'सार्वजनिक जागरूकता' की बात करती है, वहीं दूसरी ओर जनसंचार के सबसे प्रभावी माध्यम को ही निष्क्रिय करने की कोशिश कर रही है।
क्या निजता की आड़ में दबाई जा रही है सच्चाई?
सरकार द्वारा दिए गए तर्कों में से एक यह है कि मीडिया कवरेज से मरीजों की निजता भंग होती है। यह एक गंभीर मुद्दा हो सकता है, लेकिन इसका हल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं हो सकता। गोपनीयता की रक्षा की जा सकती है—मीडिया को दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा जा सकता है, अस्पतालों में विशेष अनुमति प्रणाली लागू की जा सकती है, लेकिन इन सभी विकल्पों को दरकिनार करते हुए पूरी तरह से प्रतिबंध लगाना सरकार की मंशा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
इस घटनाक्रम ने लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। एक ओर जब देश भर में सूचना तक पहुंच और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की बातें हो रही हैं, तब छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की पहुंच पर प्रतिबंध लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह फैसला केवल मीडिया को नहीं, बल्कि हर उस नागरिक को प्रभावित करता है जो शासन की जवाबदेही चाहता है और जिसकी समस्याएं सार्वजनिक मंच तक पहुंचनी चाहिए।
यदि सरकार वास्तव में पारदर्शिता और जनकल्याण के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है, तो उसे मीडिया के साथ सहयोग और संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए, ना कि
दमन और सेंसरशिप का। अन्यथा यह निर्णय आने वाले समय में एक खतरनाक मिसाल बन सकता है, जिसमें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ‘नजरबंद’ कर दिया जाएगा।
राजपुर एसडीएम और तहसीलदार बदले गए, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों के मध्य पदस्थापना में आंशिक फेरबदल किया गया है। जिसके तहत संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज देवेन्द्र कुमार प्रधान को राजपुर अनुविभाग अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दण्डाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर आनंद राम नेताम को अनुविभाग बलरामपुर के अतिरिक्त अनुविभाग रामानुजगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजूर को आगामी आदेश तक बलरामपुर नियत किया गया है।
इसी प्रकार कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के लिए आगामी आदेश पर्यंत अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत तहसीलदार राजपुर पूनम रश्मि तिग्गा को कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा बलरामपुर एवं नायब तहसीलदार नरेन्द्र कुमार कंवर को प्रभारी तहसीलदार राजपुर बनाया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को योगाभ्यास कराया गया
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
सूरजपुर/18 जून 2025/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के अवसर पर जिले में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला में जिले के विभिन्न स्थलों पर योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज रंगमंच सूरजपुर में आयोजित सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने भी सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की विभिन्न परियोजनाओं और सेक्टरों में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष योग अभ्यास सत्र आयोजित किए गए।
परियोजना सिलफिली के अंतर्गत सेक्टर करवा में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को सरल योगासन सिखाए गए। इसी तरह, परियोजना प्रतापपुर के सेक्टर धरमपुर, मानी एवं सोनगरा में भी बच्चों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया।
रामानुजनगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को योग सत्रों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इन सत्रों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासनों की विधियों से परिचित हुए।
इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रुचि विकसित करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। उल्लेखनीय है कि जिलेभर में योग सप्ताह के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला एमसीबी बैठक में बड़ा फैसला: कोरिया और सूरजपुर की कार्यकारिणी भंग, जल्द होंगे नए चुनाव
मनेंद्रगढ़, 15 जून 2025 –
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की एक अहम बैठक आज जिला एमसीबी के मनेंद्रगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान बी.डी. निजामी जी ने प्रदेश कार्यकारिणी के साथ एक दिवसीय प्रवास पर शिरकत की। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के नव नियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

बैठक में श्री निजामी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कड़े कदमों की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पत्रकारों के हक और सम्मान की रक्षा के लिए संघ पूरी निष्ठा के साथ काम करेगा।
इस दौरान सबसे बड़ा फैसला कोरिया और सूरजपुर जिले की पत्रकार कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का रहा। श्री निजामी ने कहा कि इन जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों में अनियमितता और निष्क्रियता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही इन दोनों जिलों में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के नए चुनाव कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन के अनुशासन, पारदर्शिता और सक्रियता पर विशेष बल दिया गया।
श्री निजामी ने अंत में कहा, “हमारा उद्देश्य प्रदेश के हर पत्रकार को संगठन से जोड़ना है, ताकि उनके अधिकारों और कल्याण के लिए एक सशक्त मंच तैयार किया जा सके।”
इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ अब और भी अधिक संगठित व सक्रिय भूमिका में दिखाई देगा।
अमानक खाद-बीज के विक्रय पर कड़ी कार्यवाही करने के दिये निर्देश *स्वास्थ्य शिविर एवं मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक तैयारियां करें सुनिश्चित:- कलेक्टर
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर -
कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, मानसून की आवश्यक तैयारियां, राजस्व प्रकरण, खाद-बीज की उपलब्धता, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिले में मानसून के आगमन के साथ संभावित मौसमी बीमारियों और सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों को देखते हुए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं को सतर्कता एवं तत्परता के साथ संचालित किया जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में सर्पदंश के बढ़ते मामलों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में एंटीवेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्पदंश के मामलों में आमजनों को भी जागरूक करें कि किसी भी सर्पदंश पीड़ित को जीवन रक्षक उपचार में एक पल की देरी भारी पड़ सकती है, इसके लिए सांप के काटने पर बैगा, गुनिया का सहारा न लेकर सीधे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच इलाज कराएं। कलेक्टर ने दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करने तथा शिविरों में लोगों की सामान्य जांच के साथ ही मलेरिया, डेंगू की विशेष जांच करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले में किसानों की मांग और खेतों में सक्रियता बढ़ गई है, ऐसे में किसानों को समय पर और गुणवत्ता युक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोई भी किसान खाद या बीज के लिए परेशान न हो। जिले के प्रत्येक विकासखंड में पर्याप्त मात्रा में खादों का भंडारण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी समिति या विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि अमानक बीजों की बिक्री के मामले में दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित विभाग खाद-बीज विक्रेताओं के गोदामों, सहकारी समितियों और बिक्री केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई गड़बड़ी पाई गई, तो संबंधित संस्था पर तत्काल कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को उपलब्ध खाद-बीज की जानकारी अवश्य दें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के द्वारा किसानों को उचित खेती की तकनीक, मिट्टी परीक्षण और जल प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दें ताकि उत्पादन में सुधार हो सके।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य निम्न वर्गीय परिवारों को पक्का, सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंडवार स्वीकृत, पूर्ण हो चुके और शेष निर्माणाधीन आवासों की जानकारी लेते हुए निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां आवास निर्माण सबसे धीमा है, उन पंचायतों में नियमित निगरानी रखते हुए आवास निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति लाएं।
कलेक्टर श्री कटारा ने राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों से लंबित प्रकरणों का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार, भूमि अभिलेख अद्यतन तथा विवादित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे प्रकरण जो सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं, इनका समय पर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति की भी जानकारी ली।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर एस लाल, सर्व अनुविभागीय अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
समयमान वेतनमानवृद्धि में लापरवाही पर डीईओ अजय मिश्रा को कारण बताओ नोटिस कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, लापरवाही को बताया गंभीर त्रुटि
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB)
जिले के शिक्षा विभाग में एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा को समयमान वेतनमानवृद्धि (ACP/MACP) मामलों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि समयमान वेतनमानवृद्धि का कार्य वर्षों से लंबित है, जिससे शिक्षक एवं कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे विभागीय कार्यों में असंतोष और प्रशासनिक अस्थिरता बढ़ रही है।

सूत्रों के अनुसार, कई शिक्षकों की ACP/MACP फाइलें महीनों से लंबित पड़ी हैं, जिन पर समय पर कार्यवाही नहीं की गई। यह कार्य में उदासीनता और प्रशासनिक अनुशासनहीनता का स्पष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
कलेक्टर ने डीईओ अजय मिश्रा से इस संबंध में 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। यदि संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विभागीय हलकों में हड़कंप
इस नोटिस के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे नजरअंदाज की गई।

पूर्व में भी उठ चुके हैं सवाल
गौरतलब है कि डीईओ कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व में भी कई बार जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। अब कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस ने इन आरोपों को और बल दे दिया है।
अब देखना होगा कि डीईओ मिश्रा इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।
सरेंडर नक्सली परिवार के 3 लोगों की हत्या
बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार की शाम सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी है। 7 ग्रामीणों को बेदम पीटा है, जबकि कुछ लोगों का अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल, पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
दरअसल, यह घटना नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव की है। आज शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच भारी संख्या में नक्सली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी की हत्या कर दी है। इस गांव के करीब 7 ग्रामीणों को बुलाकर उनकी बेदम पिटाई की गई फिलहाल सूत्रों के हवाले से खबर है। मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है
हसदेव पब्लिक स्कूल की बस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को मारी टक्कर युवक की मौके पर हुई मौत
जांजगीर चांपा ।
जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरगहनी चौक के समीप पेट्रोल पंप के पीछे पीथमपुर रोड गिट्टी खदान देवरहा के पास तेज रफ्तार स्कूली बस ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबदस्त थी की उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 16 जून की दोपहर रोज की तरह हसदेव पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने निकली थी। कुछ दूर पर बिरगहनी चौक के पास पेट्रोल पंप के पीछे पीथमपुर रोड गिट्टी खदान देवरहा के पास पहुंची थी कि दूसरी तरफ से हमेशा की तरह दूध बाटकर घर जाने के लिए निकले जगदीश यादव को अपनी चपेट में ले लिया। अब जगदीश को क्या पता था कि आज उसका अंतिम दिन होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों को छोड़कर हसदेव स्कूल की बस तेज रफ्तार से आ रही थी। स्कूली बस को तेज चलना गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। वही दूसरी ओर से आ रहे उस दूध वाले की गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिए जिससे मौके पर ही उसने अपना दम तोड़ दिया, तो वही घटना के बाद से बस का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना देखने वालों ने थाना जांजगीर को दी तो वही आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने में लग गई और घटना कारित स्कूली बस को अपने कब्जे में लेते हुए बस के अज्ञात चालक पर अपराध दर्ज कर मामला की गंभीरता से जांच की बात करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है और घटना में मृत हुए व्यक्ति की पहचान जगदीश यादव पिता गोरेलाल यादव निवासी ग्राम भादा के रूप में हुई ।घटना के बाद मृत व्यक्ति को चांपा के बीडीएम शासकीय अस्पताल में लाया गया।
मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा- विजय बघेल
जांजगीर चांपा
,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यो को स्वर्णिम अक्षरो मे लिखा जाएगा उक्त बाते जिला पंचायत जांजगीर आडीटोरायम मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम मे विभिन्न समाज, पेशे व व्यवसायिक व्यापारिक संगठन से आए लोगो व उपस्थित प्रबुद्ध जनो को संबोधित करते हुए बोल रहे थे आगे उन्होंने कहा कि राजनीतिक संस्कृति बदली उन्होंने सरकार को जवाबदेह बनाया।
उन्होंने कहा कि देश में 11 साल पहले कांग्रेस की सरकार ने तुष्टिकरण व समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखा राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई है, जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। हम जो काम कर रहे हैं, उसे जनता के सामने रखें। नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि पिछले 11 साल में मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला है। पिछले 11 वर्षों में हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़े हैं देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव, मोदी सरकार की साहसिक निर्णय की वजह से आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के नेतृत्व वाली सरकार है। पिछले कुछ सालों में हमने पारदर्शिता लाई है और एक दूरदर्शी, भविष्योन्मुखी प्रशासन बनाया है। इसीलिए हम विकसित भारत की बात करते हैं। यह अमृत काल है। पिछले 11 सालों ने वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। 2014 से पहले पिछली सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी। लेकिन 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में यह भावना बदल गई।
मोदी है तो मुमकिन है- बघेल अब लोग गर्व से कहते है कि मोदी है तो मुमकिन है उन्होंने कहा कि पिछले दशक में हमने SC-ST-OBC समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की है। उसी तरीके से हमने महिला-नेतृत्व विकास को आगे बढ़ाया है। महिलाओं को पायलट बनाने से लेकर आर्मी में कमीशन देने तक, सैनिक स्कूलों में दाखिले से लेकर NDA में भर्ती तक, लखपति दीदी से लेकर SHGS को प्रमोट करने तक… मोदी सरकार में महिलाओं और SC-ST-OBC सभी को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। इनमें से कुछ उदाहरण हैं, हमने अनुच्छेद 370 को हटाया और तीन तलाक को खत्म किया। हमने नया वक्फ अधिनियम बनाया और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पारित किया। हमने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण भी सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मे उपस्थित अतिथिगणो ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डाक्टर श्यामप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके पश्चात उपस्थित अतिथिगणो व विभिन्न समाज से आए अतिथिगणो का स्वागत सत्कार किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि हमारे जांजगीर चाम्पा जिले मे आज आयोजित प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम मे आप सभी प्रबुद्ध जनो का स्वागत है संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम के तहत जिले मे लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमे लिए हमारे कार्यकर्ताओ के द्वारा लगातार जिले के सभी मंडलो शक्तिकेंद्र और बुथ स्तर तक जाकर ग्यारह वर्ष की उपलब्धि को जनता के बीच जाकर बताया जा रहा है आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के ग्यारह वर्षो के सेवा-सुशासन- और गरीब कल्याण हमारी केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक ग्यारह वर्ष रहे है हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गो के लिए विकास के कार्य किए है
- देश ने हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित किए - नारायण चंदेल
सत्ता अब सेवा बनी चंदेल
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 महत्वपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं। इन 11 वर्षों की ये यात्रा, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा रही। देश ने इन 11 वर्षों में बदलते भारत को देखा इस दौरान उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देशवासियों के लिए सत्ता अब सेवा बन गई है। सरकार अब सहभागी बन गई है, और सुशासन अब प्रशासन की संस्कृति बन गई है
उन्होंने कहा कि आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व और अन्य अस्थिर सरकारों के कारण आमजन का विश्वास टूटा था, विश्वास खंडित हुआ था, वैश्विक मंच पर भारत की छवि तार-तार हुई थी। पिछले 11 वर्षों के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी के रूप में भ्रष्टाचार से मुक्त, परिवारवाद से मुक्त, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिन्होंने पूरे भारत को विश्वास का प्रतीक बनाकर भारत को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की एक सुदृढ़ नींव का निर्माण करते हुए अगले 25 वर्ष के व्यापक कार्य योजना पूरे भारतवासियों के सामने प्रस्तुत की है।उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत में न केवल सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बल्कि सुरक्षा की मोर्चे पर, सुशासन के मोर्चे पर और आर्थिक मोर्चे पर भी एक नई पहचान बनाई है। शासन की नीति स्पष्टता, कार्य प्रणाली की पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही अब शासन की एक नई पहचान बनी है। विकास केवल नारे नहीं, बल्कि विरासत और विकास का बेहतर समन्वय करते हुए, आम जनमानस को साथ लेकर चलने की एक नई प्रवृत्ति को दुनिया के अंदर भारत को नई पहचान दिलाई है। अब चेहरा देखकर नहीं, बल्कि पात्रता के अनुरूप हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ मिलता है। सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास यह शासन की नीति का हिस्सा बना है और शासन अब तुष्टीकरण के आधार पर नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के संतुष्टीकरण के आधार पर अपनी कार्ययोजना को आगे बढ़ा रहा है। पिछले 11 वर्षों के अंदर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, डिजिटल इंडिया के माध्यम से मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का एक मॉडल भी भारतवासियों को देखने को मिला है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस भी भारत में 140 करोड़ भारतवासियों ने देखा है।
ग्यारह वर्षो मे देश की जनता ने भारत को बदलते देखा- चन्द्रशेखर देवांगन
कार्यक्रम मे विशिष्ट अभ्यागत के रूप मे आए समाजसेवी चन्द्रशेखर देवांगन ने कहा की देश की जनता ने पिछले 11 वर्षों में देश को बदलते हुए देखा है भारत के सांस्कृतिक विकास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं के महत्व पर जोर दिया है। उनका मानना है कि भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना आवश्यक है, और इसके लिए शिक्षा, समाज और व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए।
देवांगन ने कहा कि सरकार ने अक्सर "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के विचार को बढ़ावा दिया है, जिसमें विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का सम्मान करते हुए, एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।
उन्होंने भारतीय संस्कृति में निहित मूल्यों, जैसे कि सहिष्णुता, वसुधैव कुटुंबकम (पूरा विश्व एक परिवार है), और कर्म-सिद्धांत को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया है।
उन्होंने सामाजिक सद्भाव और समानता को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया है, और सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे एक-दूसरे के साथ सम्मान और प्रेम से पेश आए
उक्त प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम मे जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी अधिवकता विकास अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत सिंह उपेंद्र तिवारी कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक संतोष लहरे जितेंद्र देवांगन मुकेश जायसवाल रमेश वैष्णव उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष नंद चौधरी ने व आभार कार्यक्रम सहसंयोजक नंदनी रजवाड़े ने किया
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति कर रही है- पंकज
जांजगीर-चांपा
,केन्द्र सरकार के ग्यारह वर्ष संकल्प से सिद्धि पामगढ़ मंडल मे आयोजित कार्यशाला मे मुख्यवक्ता के रूप मे उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने केंद्र सरकार के 11 साल के विकास पर विकसित भारत संकल्प की जानकारी दी
कार्यशाला की शुरुआत मे उन्होंने अहमदाबाद के विमान दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतको को श्रद्धांजलि दी उन्होंने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के विकास पर मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर अपनी बात रखी उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि देश के लिए हम क्या कर सकते हैं हमारा क्या योगदान हो सकता है इस पर विचार करने की जरूरत है। देश के लिए चिंता करो व इसके लिए जीना सीखो। देश की तरक्की के लिए हमें अपने योगदान निभाना पड़ेगा। आज केंद्र सरकार सभी वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनवाया। कश्मीर से धारा 370 हटवाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत ने विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भारत का नाम पुरे विश्व मे बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। आर्थिक उन्नति के मामले में कभी 10वें पायदान पर रहने वाला भारत आज चौथे नंबर पर पहुंच गया है और आगामी 5 साल में तीसरे नंबर पर होगा और 2047 में जब हम देश की आजादी का स्वर्ण जयंती मनायेंगे तो भारत विश्व में प्रथम स्थान पर रहेगा। यही मोदी के विकसित भारत का संकल्प है
पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने अपनी ताकत दिखाई है। अत्याधुनिक हथियारों से भारत ने पाकिस्तान से जिस तरह से मुंह तोड़ जवाब दिया है उससे भारत की साख बढ़ी है
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत संकल्प से सिद्धि की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा चुका है. 11 वर्षों में देश ने आर्थिक, सामाजिक व वैश्विक स्तर पर नयी ऊंचाइयों को छुआ है. उन्होंने कार्यकर्ता, मंडल टोली, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक व बूथ अध्यक्षों से घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने की बात कही.
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनंजय ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। भारत ने पाकिस्तान के शहीद आतंकियों और एयरबेस के जरिए किए गए ऑपरेशन को मोदी ने दिखाया है कि अब यह नया भारत शांति की बात नहीं बल्कि घर में आतंक का सफाया करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश दिया कि आतंकवाद, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकता, खून और पानी एक साथ नहीं चल सकता। पूरी दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी तरह के हमले पर युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी।
भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष यशवंत साहू ने कहा कि केंद्र में जब से भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से हमारा देश हर रोज नए नए कीर्तिमान गढ़ रहा है, वो चाहे भारत का विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना हो या कश्मीर से धारा 370 हटाना हो, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण या चाहे गरीब को पक्का घर देने की बात हो मोदी सरकार आज हर मोर्चे पर सिद्ध साबित हो रही है।
इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पंकज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, भाजपा जिला मंत्री गुरु दयाल पाटले, नुरेश्वरी श्रीवास जिला महिला मोर्चा महामंत्री, भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष यशवंत साहू, महामंत्री मनोहर शास्त्री, मंडल मंत्री महावीर पटेल एवं ममता देवी साहू, जवाहर लाल जाहिरे, नारायण पाटले, रोहणी कश्यप, महिला मोर्चा महामंत्री नीमा तिवारी, गौरी देवी साहू, राजकुमारी कश्यप , कलिंद्री पटेल, फिरत राम कुर्मी, तरविंदर पाल गांधी, मनोज घोष, सुभाष ओग्रे पार्षद, राम किशुन कश्यप, राजू कश्यप, महेंद्र श्रीवास, मनजित सिंह जाहिरे, दुजराम, निखिल कश्यप, राकेश कुमार श्रीवास, गौरव तिवारी, आशिष कश्यप, एवं बड़ी संख्या में भाजपा पामगढ़ मंडल के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश -समय सीमा की बैठक सम्पन्न
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
सूरजपुर 16 जून 2025 / समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से जानकारी ली गई। जिस पर सहायक आयुक्त द्वारा बताया गया कि 17 जून धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के शुभारंभ दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम तिलसिवां सूरजपुर में दोपहर 03ः00 बजे किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 17 जून से विकासखण्ड भैयाथन में शिविर का आयोजन ग्राम बैजनापुर, सावांरावां, गोविन्दगढ़, खाड़ापारा, घोंसा एवं तरका में, विकासखण्ड ओडगी में शिविर का आयोजन ग्राम बेगारीडांड, दवेढी, कांतिपुर, सेमरा एवं विशालपुर में, विकासखण्ड प्रतापपुर में शिविर का आयोजन ग्राम भेल कच्छ, रमकोला, बरपटिया, दुलदुली, बोंगा, गोविंदपुर, नरोला, धुम्माडांड एवं धुरिया में, विकासखण्ड प्रेमनगर में शिविर का आयोजन ग्राम गौरीपुर, नवापाराकला, खजूरी, कनकपुर में,विकासखण्ड रामानुुजनगर में शिविर का आयोजन ग्राम पटना, आमगांव, कोट, साल्ही, चन्दरपुर, तेलसरा, बिशुनपुर, सागरपुर एवं रामपुर में और विकासखण्ड सूरजपुर में शिविर का आयोजन ग्राम देवीपुर, नयनपुर, चंपनगर, चंदरपुर, पतरापारा, नवगई एवं सरस्वतीपुर में होना है। शिविर के सफल संपादन हेतु कलेक्टर ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये व इसके सतत मॉनीटरिंग की बात कही।
इसके साथ ही बैठक में अन्तराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चर्चा की गई। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर 21 जून की तिथि पर जिला स्तरीय सामूहिक योग दिवस का कार्यक्रम
रंगमंच (नगर पालिका परिषद के सामने) सूरजपुर में प्रातः 07ः00 बजे आयोजित किया जायेगा। जिसके सफल संपादन व सुव्यवस्थित प्रबंधन हेतु कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
21 जून को जिले मे विकासखण्ड / नगरीय निकाय/ग्राम पंचायत स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम के सफल संपादन हेतु कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन द्वारा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू को नोडल व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा एवं उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती बेनेदिक्ता तिर्की
को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है व जिला स्तरीय कार्यक्रम हेतु ड्यूटी ऑर्डर जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद व नगरीय निकाय हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत / मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सामूहिक योग कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु विभिन्न दायित्व सौंपें गये हैं।
बैठक में डीएफओ श्री पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।