क्राइम
छाबरा बस की लापरवाही बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर -
बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी अंतर्गत आज सुबह ग्राम तुगवा में एक दर्दनाक हादसा हो गया, इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल आज सुबह करीब 11 बजे बैढ़न से अंबिकापुर जाने वाली छाबरा बस क्र. CG 15 EB 3054 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक बस को चलाते हुए एक बाईक को टक्कर मार दी टक्कर के बाद बाईक चालक बस के पहिए के नीचे आ गया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों द्वारा मामले की सूचना बलंगी चौकी में दी गई।
बाईक चालक की पहचान प्रमोद पण्डो की रूप मे की गई है और वह ग्राम कोगवार का बताया जा रहा है। हादसे के बाद सूचना पर बलंगी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे मे ले लिया हैं और आगे की कार्यवाही कर रही हैं।
रायपुर में सगे भाइयों ने मिलकर की हत्या
रायपुर
रायपुर में दो सगे भाइयों ने मिलकर हत्या कर दी हैं। मृतक अक्षर दोनों भाइयों के घर आया जाया करता था। इस बात से दोनों भाइयों को आपत्ति थी। उन्होंने मना किया लेकिन वह नहीं माना। इस मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का हैं।
ललित राव ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह भवानी नगर खम्हारडीह में रहता है। ललित के बेटे सुनील राव का मोहल्ले के राहुल यादव व ओम प्रकाश यादव से पुराना विवाद था। 19 जुलाई को रात 9:30 बजे के करीब ललित पास के एक मैदान में गया था। तभी ओम प्रकाश यादव तथा राहुल यादव ने गाली गलौज चालू कर दी। उन्होंने अपने पास रखे रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे सुनील की मौके पर मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने घटना के कुछ घंटो के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया कि मृतक उनके घर आना जाना करता था। जो उन्हें पसंद नहीं था। इस वजह से पहले भी विवाद हो चुका था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।
पूर्व सरपंच के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज…..पूर्व अध्यक्ष ने लगाया फर्जी दस्तावेज़ बनाकर समिति पर कब्जा करने का आरोप……
बिलासपुर–
सामाजिक संगठन बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज दस्तावेजों की कथित जालसाजी और बैंक खाता खोलने को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामले में समिति के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष पुहकल सिंह ठाकुर ने वर्तमान अध्यक्ष दारासिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
शिकायतकर्ता पुहकल सिंह ठाकुर के अनुसार उन्होंने वर्ष 2012 में बक्सर राजपूत क्षत्रिय समाज समिति का पंजीयन कराया था। पंजीयन क्रमांक 3738/12 है, जिसमें अध्यक्ष के रूप में पुहकल ठाकुर, महासचिव रोहन सिंह और कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह के हस्ताक्षर नियमावली के प्रत्येक पृष्ठ पर मौजूद हैं। यह दस्तावेज़ रायपुर के पंजीयक फर्म एवं सोसायटी कार्यालय में सुरक्षित है।
पुहकल ठाकुर का आरोप है कि वर्तमान अध्यक्ष दारासिंह राजपूत ने समिति के पुराने पंजीयन दस्तावेजों में से उनके और अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर मिटाकर, फोटोकॉपी में अपने हस्ताक्षर जोड़ दिए और कूट रचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2021 में IDBI बैंक उस्लापुर शाखा में नया बैंक खाता खोला गया, जिसमें 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट में खाता नंबर का अंतिम चार अंक 2493 बताया गया है।
RTI से हुआ खुलासा, मूल दस्तावेज से हुआ छेड़छाड़…
पुहकल ठाकुर ने बताया कि उन्होंने पंजीयक कार्यालय रायपुर से सूचना के अधिकार (RTI) के तहत 13 जून 2024 को संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए। दस्तावेजों के अवलोकन में उन्हें पता चला कि उनके हस्ताक्षर वाले मूल दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई है। साथ ही उन्होंने कूट रचना किए गए दस्तावेजों की प्रतियां भी पेश की हैं।
इस मामले को लेकर थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करवलिया गया और इस मामले की जांच की जा रही है।जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई तय होगी।फिलहाल अभी मामला जांच में रख लिया गया।
महिला संबंधी अपराध में सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई…! आरोपी साहिल गांधी गिरफ्तार…!
बिलासपुर
,बिलासपुर महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकंडा पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। इनकम दिलाने के नाम पर झांसा देकर होटल में युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश कुमार पांडेय की सक्रिय भूमिका ने पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा को प्रमाणित किया।
मामला कुछ
इस प्रकार है
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कॉलेज छात्रा ने सरकंडा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान कॉलेज सेमिनार के दौरान शाहिल गांधी नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को एम.आई. कंपनी से जुड़ा बताते हुए युवती को निवेश करने पर लाभ दिलाने का लालच दिया। जब युवती को लाभ नहीं मिला और उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने होटल में बुलाकर राशि देने का बहाना बनाया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की।
पीड़िता की रिपोर्ट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने योजना बनाकर 17 जुलाई को आरोपी शाहिल गांधी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का विवरण:
नाम: शाहिल गांधी
पिता का नाम: प्रेम गांधी
उम्र: 37 वर्ष
स्थायी पता: सुदामा नगर, मुखी हॉस्पिटल, सोनीपत, हरियाणा
वर्तमान पता: इंदिरा नगर, विनोबा नगर, तारबाहर, जिला बिलासपुर
आरोप और कार्यवाही
सरकंडा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 977/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1)(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
टीआई नीलेश पांडेय की भूमिका रही सराहनीय…
महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए निरीक्षक नीलेश पांडेय ने जिस तत्परता और कुशल रणनीति से आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की, वह पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्पद है। सरकंडा पुलिस की यह कार्यवाही न केवल पीड़ित महिला को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि महिला संबंधी अपराधों पर अब समझौता नहीं होगा।
पति की हैवानियत: महिला के साथ बर्बरता
विकास कुमार यादव - बिहान छत्तीसगढ़
बलरामपुर - जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शारदापुर में एक महिला के साथ उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा दरिंदगी की सनसनीखेज खबर सामने आई है। आरोपियों ने महिला को एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ अत्याचार की सारी हदें पार कर दीं।
गर्म पानी और लोहे के चिमटे से जलाया
पीड़िता के पति ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गर्म पानी में चेहरा डुबो कर उसे जला दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह जल गया। इसके बाद भी पति का दिल नहीं पसीजा और उसने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की और गर्म लोहे के चिमटे से उसके हाथ को जला दिया।
पति की करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता किसी तरह भागकर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने दरिंदे पति आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी पति का दोहरा चरित्र
आरोपी पति आकाश तिवारी वाड्रफनगर में चाणक्य अकैडमी संचालित करता है और रानी दुर्गावती कॉलेज में संविदा पद पर प्रोफेसर है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी पति ने पूर्व में भी उस पर हमला किया था और उसका एक अन्य महिला से अवैध संबंध भी है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
मामले में सास-ससुर की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है। पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
बिलासपुर में नग्न हालत में मिली युवक की लाश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक की नग्न हालत में खून से लथपथ लाश मिली है। युवक के सिर को पत्थर से कुचला गया है। शव भिलाई स्टील प्लांट के माइंस इलाके में मिली है, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का पहरा रहता है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।
भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइंस परिसर के पास डोलोमाइट खदान छतौना के समीप है। डोलोमाइट खदान का यह क्षेत्र CISF की सुरक्षा घेरे में रहता है। गुरुवार की सुबह यहां काम करने वालों ने माइंस इलाके में युवक का नग्न हालत में शव पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इस घटना की सूचना खदान के अधिकारी रमेश कुमार चौबे ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
टीआई उत्तम साहू ने बताया कि, घटनास्थल के पास बोरी में मृतक के कपड़े मिले, उसके सिर के नीचे शर्ट पड़ा है। युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। उसका रंग गेहुंआ है। मौके पर शराब की बोतल और डिस्पोजल भी मिला है। शव की हालत देखकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की आशंका है।
आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराई जा रही है। साथ ही गायब युवक की भी जानकारी जुटाई जा रही है। बहरहाल, मृतक की पहचान होने के बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी। शव का पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
मासूम की हत्या का रहस्य! रिश्तों में ही छुपा है कातिल? आखिर कब उठेगा पर्दा।
जांजगीर-चांपा
,जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम धाराशिव में रविवार को 4 महीने 7 दिन की मासूम बच्ची मानवी गोस्वामी का शव घर के पीछे गड्ढे में मिला। आशंका जताई जा रही है कि मासूम का पहले अपहरण हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
अब सवाल ये है — क्या हत्यारा घर के अंदर ही था? क्या कोई अपना ही बना मासूम की मौत का कारण।
पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धाराशिव में उस वक्त मातम छा गया जब 4 माह की मासूम मानवी का शव घर के पीछे गड्ढे में मिला। बच्ची की मां पूनम गोस्वामी ने बताया कि दोपहर के वक्त उसने बच्ची को पास में सुला रखा था, और खुद की तबियत खराब होने पर दवा खाकर सो गई। जब वह उठी, तो मासूम अपने स्थान पर नहीं थी।
पहले मां ने अपनी मां — बच्ची की नानी — से पूछा, फिर दोनों ने मिलकर आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
पुलिस को सूचना मिलने पर जब जांच की गई, तो घर के पीछे एक गड्ढे में पानी में तैरता हुआ मासूम का शव मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं।
❗ सवालों की बौछार:
क्या मानवी की हत्या किसी करीबी ने की?
क्या मां के सोने के दौरान कोई घर में दाखिल हुआ?
क्या ये घटना पूर्व नियोजित
पुलिस जांच जारी:
पामगढ़ पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लेकिन स्थानीय स्तर पर कई लोग आशंका जता रहे हैं कि ये मामला पारिवारिक रंजिश या घरेलू कारणों से जुड़ा हो सकता है।
4 महीने की मासूम बच्ची… जिसे शायद ‘मां’ शब्द भी ठीक से समझ में नहीं आया था — उसे इस बेरहमी से मार दिया गया।
अब सवाल है कि क्या मानवी को इंसाफ मिलेगा?
क्या पुलिस हत्यारे तक पहुँच सकेगी?
या फिर ये भी एक ऐसा मामला बनकर रह जाएगा — जो फाइलों में दफ्न हो जाएगा?
एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि कातिल तक पहुंचने मे कामयाब होगी अब बहुत जल्द कातिल पुलिस के गिरफ्त में होगा मासूम को इंसाफ मिलेगा कुछ टेक्निकल जांच में समय लग रहा है बहुत जल्द खुलासा होगा।
“चार साल पहले रंगे हाथ रंगरेलियां हुई थी खूब पिटाई,अब घूस लेते गिरफ्तार पटवारी – राजस्व विभाग की साख फिर दागदार”
जांजगीर चांपा
, जिले के चार साल पहले मड़वा गांव में गैर महिला के साथ रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी की खूब पिटाई हुई थी बावजूद अपनी करतूतें से बाज नहीं आए। जांजगीर-चांपा जिले में एसीबी ने उसी पटवारी को आज एक बार फिर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुटपुरा और धाराशिव गांव में पदस्थ पटवारी बालमुकुंद राठौर, खातादुरुस्ती के नाम पर घूस मांग रहा था। ACB ने शिकायती कार्रवाई के तहत आज उसे ट्रैप किया और रिश्वत लेते ही दबोच लिया।
जांजगीर-चांपा जिले के पुटपुरा गांव में आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी कार्यालय में दबिश दी। पटवारी बालमुकुंद राठौर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार राठौर ने ACB को बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन पुटपुरा गांव में है। खाता दुरुस्त कराने वह पिछले डेढ़ साल से पटवारी के चक्कर काट रहा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा पटवारी ने काम के एवज में 20 हजार रुपये घूस की मांग कर दी।
थक-हारकर सत्येंद्र ने ACB से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और आज दोपहर 12 बजे ट्रैप की कार्रवाई की गई। जैसे ही पटवारी ने कैमिकल लगे नोट लिए, ACB टीम ने रेड कर दी और मौके से नोट समेत आरोपी को दबोच लिया।
ACB थाना प्रभारी योगेश कुमार राठौर ने बताया कि पटवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।गौरतलब है कि यही पटवारी बालमुकुंद राठौर करीब चार साल पहले एक गैर महिला के साथ रंगरेलियां मनाते भी रंगे हाथ पकड़ा गया था। लेकिन विभागीय कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई और वह फिर से अपनी कुर्सी पर लौट आया। आज रिश्वतखोरी में फिर उसकी करतूत सामने आई है, जिससे राजस्व विभाग की छवि लगातार धूमिल होती जा रही है।
जमीन विवाद में टांगी से जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल
जांजगीर-चांपा,
जिले के अन्तर्गत नवागढ़ थाना क्षेत्र के भैंसदा गांव में जमीन लेन-देन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक रंजिश में घर में घुसकर एक महिला पर टांगी से हमला किया गया। महिला गंभीर रूप से घायल है और सिम्स बिलासपुर में इलाज जारी है। वारदात का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है।
नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसदा में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। पीड़िता अनीता सूर्यवंशी पति गिरधर सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने हिस्से की जमीन कम दाम में किसी अन्य को बेच दी थी, जिससे उनका पारिवारिक भाई हिरेंद्र सूर्यवंशी नाराज था।
इसी रंजिश में आरोपी हिरेंद्र सूर्यवंशी मंगलवार देर रात अनीता के घर में घुसा और टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पति गिरधर सूर्यवंशी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वह हमले को रोक नहीं पाए।घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। नवागढ़ पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पूरे गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है।
रायपुर में पेट्रोल-पंप मैनेजर की मर्डर
रायपुर
रायपुर में बुधवार देर रात पेट्रोल पंप के मैनेजर की 2 बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर दी। बदमाश पेट्रोल डलवाने के बाद मैनेजर से पैसे छीनने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू मैनेजर के गले के पास लगा।
जिससे वो बुरी तरह लहूलुहान होकर घायल हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, मंदिर हसौद के ग्राम उमरिया में स्थित एक पेट्रोल पंप में देर रात आरोपी समीर टंडन (21) और कुनाल तिवारी (24) निवासी अभनपुर बाइक से पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। दोनों ने 50 रुपए का पेट्रोल भरवाया और 200 रुपए का नोट दिया, लेकिन चिल्हर को लेकर विवाद हो गया।
इसी दौरान आरोपी समीर टंडन ने पेट्रोल पंप कर्मचारी अनिल गायकवाड़ (22) पर चाकू से वार कर दिया। उसके हाथ से कैश लूट ली।
हमले की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप का मैनेजर कर्मचारी योगेश मिरी (26) बाहर आया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन दोनों ने उस पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। पेट्रोल पंप में मौजूद बाकी दो कर्मचारियों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
घायल अवस्था में योगेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। योगेश मंदिर हसौद के गुजरा गांव का रहने वाला था। वहीं, अनिल गायकवाड़ का इलाज चल रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हुई। मौके और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई।
एसएसपी लाल उम्मेद सिंह का कहना है कि, बाइक की पहचान कर आरोपियों को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास चाकू और बाइक बरामद कर ली गई है।
झगड़ा करने से मना करने पर एक युवक की पिटाई
रायपुर
रायपुर में झगड़ा करने से मना करने पर एक युवक की पिटाई हो गई है। दो आरोपियों ने मिलकर युवक के साथ पहले मारपीट की। फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
सुमित चतुर्वेदी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवपुरी रायपुर में रहता है तथा चालक का कार्य करता है। दिनांक 2.07.2025 को रात करीबन 10.30 बजे सतनाम चौक देवपुरी के पास पुष्पेन्द्र बंजारे और सूर्या जोशी आपस में वाद-विवाद कर रहे थे। सुमित झगड़े को शांत कर रहा था। तभी सूर्य और उसके एक साथी ने मिलकर सुमित के साथ गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने अपने पास रखें धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने खोजबीन करके एक आरोपी सूर्या जोशी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से एक एक्टिवा गाड़ी में बरामद की गई है। जिसे तेलीबांधा क्षेत्र से चोरी किया गया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पति-पत्नी का मर्डर...घर के अंदर मिली लाश:
रायपुर
रायपुर के अभनपुर में एक घर के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली है। किसी ने धारदार हथियार से दोनों की हत्या की है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इस मामले में FSL, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव का है। दोनों मृतकों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। घर के भीतर कई सामान बिखरा हुआ है। फिलहाल पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली के बिरोदा गांव में रहने वाले भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव (60) की घर पर लाश पड़ी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के एक कमरे में पलंग पर भूखन की लाश पड़ी थी। पत्नी रुक्मणी की लाश दूसरे कमरे में जमीन पर पड़ी थी।
बताया जा रहा है कि भूखन के तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। लड़कियों की शादी धमतरी और पाटन में हुई है। वहीं लड़का रायपुर में रहता है। फिलहाल, पुलिस परिवार के सदस्यों को भी बुलाकर पूछताछ कर रही है।
25 लाख रुपए का गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार 120 किलो गांजा जप्त
ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद – कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता, नशे के सौदागरों को करारा झटका
कवर्धा
,कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रक में विशेष गुप्त चैंबर बनाकर गांजा ले जा रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में की गई।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रक क्रमांक RJ 14 GG 9595 में उड़ीसा से कोटा (राजस्थान) की ओर भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए थाना चिल्फी पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और बारीकी से जांच की। ट्रक के केबिन और ट्रॉली के बीच अत्यंत पेशेवर तरीके से तैयार किए गए विशेष गुप्त चैंबर से कुल 115 पैकेट में रखा गया करीब 120 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. अकरम खान पिता बशीट खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना – पिड़ावा, जिला – झालावाड़ (राजस्थान),
2. पप्पु सिंग पिता हरी सिंग, उम्र 32 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना – पिड़ावा, जिला – झालावाड़ (राजस्थान)
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजा को उड़ीसा से कोटा, राजस्थान ले जा रहे थे। तस्करी को छिपाने के लिए ट्रक में बड़ी ही चतुराई से विशेष चैंबर तैयार किया गया था।
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि बीरबल साहू, आरक्षक इरफान खान, आंसू तिवारी, पप्पू पनागर, सुनील मेरावी, अजय चंद्रवंशी, सुभाष नौरंगे एवं हरजेंद्र रात्रे की विशेष भूमिका रही। इनकी सतर्कता, सजगता और अति-प्रोफेशनल अंदाज़ ने इस अंतर्राज्यीय तस्करी का पर्दाफाश किया।
कबीरधाम पुलिस की यह कार्यवाही न केवल आरोपियों को कड़ा संदेश देती है, बल्कि जिले में सक्रिय अन्य आपराधिक तत्वों के लिए भी यह स्पष्ट चेतावनी है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने टीम की इस तत्परता और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कबीरधाम को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करती रहेगी। आमजन से अपील है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
दो बाईक चोर गिरफ्तार,10 बाईक बरामद
चाम्पा
,रेल्वे स्टेशन में सक्रिय अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में चांपा पुलिस और आर पी एफ चांपा को मिली बड़ी सफलता।
रायपुर, चाम्पा, खरसिया, सक्ती, रायगढ, कोरबा, रेल्वे स्टेशन के पास से चोरी कर दुसरे स्टेशन में छुपाते थे
चोर गिरोह के 02 सदस्य पकड़े गए, सुनसान क्षेत्र में स्टेशन के आसपास मौका देखकर करते थे मोटरसाइकिल की चोरी
आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोटरसाइकिल कीमती ₹800000 (आठ लाख रूपये) किया गया जप्त
आरोपियों के नाम
1- रोशन भट्ट पिता सुभाष भट्ट उम्र 19 वर्ष निवासी गेरवानी सरासर चैक थाना पुंजीपथरा जिला रायगढ
2- प्रमोद चैहान पिता हरि राम चैहान उम्र 20 वर्ष निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली कोरबा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राधेश्याम धिरहे निवासी पंडाहरदी जैजैपुर ने दिनांक 6-7-2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की एक दिन पूर्व दिनांक 5-7.2025 को वह रेलवे स्टेशन चांपा अपने निजी काम से गया था और अपनी मोटरसाइकिल को स्टेशन के बाहर खड़ी किया था थोड़ी देर बाद आकर देखा तो उसकी मोटर साइकिल वहां पर नहीं थी जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया कि सूचना थाना चांपा में दी गई जिस पर तत्काल थाना चांपा में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर पता तलाश करने एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए जिस पर तत्काल थाना चांपा से एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित आर. पी.एफ.कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को एवं आर.पी.एफ पौस्ट चंापा की मदद से चेक किया गया। जिसमें घटना दिनांक समय को दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से स्टेशन परिसर पर घूमते दिखे बारीकी से फुटेज को चेक करने पर दोनों व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी की मोटरसाइकिल को चोरी करते वीडियो में देखा गया फुटेज के आधार पर आरोपियों के संबंध में पता तलाश करने पर पता चला कि दोनों व्यक्ति ट्रेन में समान बेचने का काम करते हैं और स्टेशन के पास घूम रहे हैं कि सूचना मिलने पर तत्काल घेरा बंदी करके दो व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम रोशन भट्ट और प्रमोद चैहान होना पाया गया। जिनसे चोरी गई मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करते रहे बारीकी से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह कोरबा के रहने वाले हैं और ट्रेन में घूम घूम कर सामान बेचने का काम करते हैं और अलग-अलग स्टेशन में उतरकर स्टेशन के बाहर पार्किंग के सुनसान एरिया में रखें मोटरसाइकिल को निशाना बनाकर चोरी करते हैं दोनों आरोपियों से निशानदेही पर अलग - अलग स्थान से दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 10 नग मोटरसाइकिल जिसमें हीरो पैशन प्रो - 03, यामहा - 01, हीरो स्प्लेडर - 01, एचएफ डिलक्स - 03, प्लसर - 01, होण्डा - 01, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹800000 (आठ लाख रूपये) है को जप्त किया गया दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कारवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, आरपीएफ पोस्ट चाम्पा के प्रभारी निरीक्षक पुरूषोत्म तिवारी, उपनिरीक्षक डी के हरवंश एवं आर.पी.एफ. स्टाफ एवं थाना चांपा से उप निरीक्षक बेल्सज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक लम्बोदार सिंह, आरक्षक मुद्रिका दुबे, आकाश कलोशिया, आदित्य सिंह, वीरेश सिंह,जैकब तिर्की का विशेष योगदान रहा
टीचर ने मारा चार थप्पड़ स्टूडेंट अब सुन नहीं पा रहा
खैरागढ़
क्लास रूम में बुक निकालने में देरी होने पर क्लास टीचर ने 7वीं के स्टूडेंट को इतनी जोर से एक के बाद एक चार थप्पड़ दिए। जिससे स्टूडेंट अब सुन नहीं पा रहा है। स्टूडेंट का फिलहाल रायपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों ने क्लास टीचर के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला डोंगरगढ़ के खालसा पब्लिक स्कूल का है। जहां 13 वर्षीय सार्थक सहारे कक्षा सातवीं में पढ़ता है। सार्थक की मां संतोषी सहारे ने बीईओ से क्लास टीचर प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत की।
शिकायत में सार्थक की मां संतोषी ने बताया कि घटना 2 जुलाई की है। कक्षा 7वीं में SST की क्लास चल रही थी। टीचर प्रियंका सिंह ने स्टूडेंट्स से बुक निकालने को कहा। इसी दौरान क्लास में मौजूद छात्र सार्थक सहारे ठीक से सुन नहीं पाया। उसने टीचर से दोबारा पूछा कि मैम आपने क्या बोला है। इस बात पर टीचर को गुस्सा आ गया और उन्होंने सार्थक को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए।
उन्होंने बताया कि टीचर ने इतनी जोर से थप्पड़ से मारा कि उसके कान पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा। स्कूल से घर लौटने के बाद सार्थक ने कहा, “मम्मी, अब ठीक से सुनाई नहीं दे रहा।”
इस बात से घबराए उसे तुरंत डोंगरगढ़ अस्पताल ले गए, तो वहां जांच में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को मारा गया है, जिससे उसके कान में चोट आई है। इस वजह से उसे ठीक से सुनाई नहीं दे रहा है।
डोंगरगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान कोई सुधार नहीं होने पर फिर उसे राजनांदगांव ले गए। बाद में रायपुर ले जाए गए। रायपुर में जांच के बाद डॉक्टरों ने इलाज लंबा चलने की बात कही है। बच्चा अब भी सुनने में परेशानी महसूस कर रहा है। इधर, घटना के बाद जब परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की, तो स्कूल ने सिर्फ एक सो-कॉज नोटिस जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। परिजन टीचर को स्कूल से हटाने और बच्चे के इलाज का खर्च स्कूल से दिलाने की मांग कर रहे हैं। स्कूल की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिजनों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) डोंगरगढ़ के पास लिखित शिकायत दी है। परिजनों की शिकायत पर BEO बीरेंद्र कौर गरछा ने कहा, यह मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रिंसिपल छात्राओं को अश्लील इशारे करता
गरियाबंद
गरियाबंद जिले में अकलवारा हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रिंसिपल छात्राओं को अश्लील इशारे करता और ब्रेक में उन्हें बुलाकर बैड टच करता था। विरोध करने पर उसने 4 छात्राओं को फेल कर दिया। वहीं, 7 अन्य छात्राओं ने भी उन पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया और उनके मार्क सीट में हेरफेर की। जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
शाला विकास समिति के अध्यक्ष उदित सेन ने बताया कि इस मामले में पहले ही शिकायत की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच समिति का गठन किया। जांच में आरोप सही पाए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मामले में कार्रवाई नहीं होने पर छात्राओं और उनके परिजनों ने 5 जुलाई को स्कूल में ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना है कि मामला गंभीर है और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। पीड़ित छात्रा ने कहा कि प्रिंसिपल जीपी वर्मा लड़कियों को गलत तरीके से टच करते है और अजीब से इशारे करते है। स्कूल की 11 छात्राओं के साथ उन्होंने अनुचित व्यवहार किया। विरोध करने पर मार्कशीट से खिलवाड़ कर दिया। उनके इस व्यवहार पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर हमने स्कूल में ताला लगा दिया।
स्कूल में ताला लगाने पहुंचे अभिभावक राज कुमार ने कहा कि प्रिंसिपल छात्रों के साथ बहुत दिनों से मनमानी कर रहा है। ब्रेक के समय में उन्हें बुलाकर व्यक्तिगत बात करता है, शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करता है। कई ऐसे बात है जिन्हें छात्रा बता नहीं पाती। हम सबूत के साथ DEO को आवेदन दिए लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया।
स्कूल में ताला लगाने के 4 घंटे बाद तहसीलदार रमेश मेहता ने पहुंचकर BEO की मौजूदगी में ताला खुलवाया। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया कि सोमवार तक प्रिंसिपल को हटा दिया जाएगा। अधिकारियों ने परीक्षा परिणाम से जुड़े दस्तावेज और पंजी जब्त कर लिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत ने कहा कि तत्काल हमने आज प्रभारी प्राचार्य को हटवा दिया है। पहले हुई जांच में प्राचार्य ने सहयोग नहीं किया। दोबारा जांच की जा रही है। सोमवार तक रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर में ओडिशा-महाराष्ट्र और बिहार के गांजा तस्कर गिरफ्तार
रायपुर
रायपुर में ओडिशा-महाराष्ट्र और बिहार के गांजा तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी गांजा तस्करी की फिराक में थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन लिया है।
खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि व्यास तालाब बीरगांव, रायपुर के पास 3 व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ गांजा रखा है। जिसे तस्करी करने के फिराक में है संदेहियों के पास रखे 2 काले रंग के बैग और प्लास्टिक की बोरी को चेक करने पर उसके अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा मिला।
इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन लिया गया है।