राज्य
लायंस स्कूल में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ चाम्पा,
,अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल मे नवगठित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दिलाई गयी। इस दौरान शिक्षा का अधिकार के तहत स्कूल के 176 विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म का भी वितरण किया गया। साथ ही स्कूल के 19 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को बारिश से बचाव के लिए लायंस क्लब की ओर से छाते का वितरण भी किया गया।
लायंस स्कूल में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गयी। इसके पश्चात् स्कूल के 176 विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार के तहत स्कूल यूनिफार्म का वितरण किया गया। लायन रामप्रपन्न देवांगन ने नवगठित छात्र परिषद 2025-26 के हेड बॉय शुभ सोनी, हेड गर्ल आस्था गुप्ता, डिप्टी हेड बॉय अभिषेक महाराणा, डिप्टी हेड गर्ल प्रियंका यादव, स्पोर्ट्स केप्टन विशाल सिंह राठौर, क्षमा महंत, अनुशासन प्रभारी यशस्वी दुबे, अनामिका देवांगन, प्रत्याशा राय, सौम्या सोनी, आंचल नेगी, अनीष पाल, सिद्धी तिवारी, हनी गुप्ता, भावना सिंह, नंदिनी मासूलकर, प्रतीक राठौर, सारथी चौहान, सांस्कृतिक प्रभारी रश्मि तिवारी, कोआर्डिनेटर वेदप्रकाश सोनी, मोन्या देवांगन, आजाद हाऊस प्रमुख दीपक सिंह मोनाली कुमारी साहू, सुभाष हाऊस प्रमुख इशांत बरेठ, रोहिणी कुमारी, भगत हाऊस प्रमुख विनायक फूल्लर, सिमरन सोनी, विवेकानंद हाऊस प्रमुख अभय देवांगन, शाम्भवी तिवारी, कामर्स क्लब आयुष महिपाल, अनन्या अग्रवाल, इको क्लब मुकेश थवाईथ चंचल पंडित, हर्षिता शर्मा, साइंस क्लब अभय देवांगन, आयुषी सोनी, गणित क्लब निशांत साहू, वाय. त्रिनाथ राव, इंग्लिश क्लब आकाश दीप, सानिया सुमित नाग, एसेम्बली प्रभारी पायल, सम्प्रीति, विवेक साहू, राजेश राठौर, रिया ताम्रकार, चयन समिति श्रीमती एम.एस वारियर, डी.पी. तिवारी, ओ.पी. पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, श्रीमती एस. गुप्ता, एस. यादव को कर्तव्यनिष्ठा व पद की शपथ दिलायी।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य श्रीमती अजिता वी.के. ने दिया। इसके बाद मार्चपास्ट के पश्चात् नवगठित छात्र परिषद का संक्षिप्त परिचय क्रीड़ा शिक्षक गौरव कटकवार ने दिया। इसके पश्चात् लायंस क्लब अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी, लायंस क्लब शिक्षण समिति के सचिव लायन सुरेश अग्रवाल, लायन डॉ. योगेन्द्र शर्मा तथा चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन ने छात्र परिषद को संबोधित करते हुए उनसे अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे से करें ताकि उनके कनिष्ठ विद्यार्थी अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त करें। यदि उन्हें कुछ आवश्यकता हो तो उन्हें सूचित किया जावें। उपस्थितों को इसके अलावा हेड गर्ल और हेड बॉय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका जया अग्रवाल तथा अंत में आभार प्रदर्शन वाईस प्रिंसिपल श्रीमती एम. एस. वारियर ने किया। राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण के पश्चात् स्कूल के 176 विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार के तहत यूनिफार्म का वितरण किया गया। साथ ही अतिथियों ने लायंस क्लब की ओर से स्कूल के चतुर्थ श्रेणी 19 कर्मियों को बारिश से बचाव के लिए छाते का भी वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रमों में लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन, वाईस चेयरमेन लायन डॉ. के. पी. राठौर, सचिव लायन सुरेश अग्रवाल, लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी, सचिव लायन राजेश अग्रवाल सहित लायन जी.पी. दुबे, लायन डॉ. व्ही. एन. बिरथरे, लायन डॉ. योगेन्द्र शर्मा, लायन राकेश साहू, लायन संतोष अग्रवाल, लायन नारायण सोनी, लायन वासुदेव देवांगन, लायन बजरंग अग्रवाल तथा लायन नंदकुमार देवांगन के अलावा बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ मौजूद था।
स्टेट कमिश्नर (स्काउट) डॉ सोमनाथ पहुंचे जिला आयुक्त अंकित अग्रवाल के निवास... डा सोमनाथ सहृदयी एवं अनुशासित व्यक्तित्व के धनी... अधिवक्ता चितरंजय
सक्ति
,छत्तीसगढ़ स्काउट गाइडस के स्टेट कमिश्नर सोमनाथ यादव ने नगर आगमन के पलों में जिला आयुक्त अंकित अग्रवाल के निवास पर पहुंच कर विद्यार्थी परिषद के अपने पुराने साथी एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के साथ अंकित अग्रवाल परिवार के साथ स्नेह भोज ग्रहण किया। इन पलों में डॉ सोमनाथ यादव ने अंकित अग्रवाल को एक बेहतर और अनुशासित कार्यकर्ता बताया तो वहीं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने डा सोमनाथ यादव को सहृदयी एवं अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व का धनी बताया, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्कारों से युक्त होकर आज पूरे प्रदेश में स्काउट गाइड की गतिविधियों को लगातार सक्रियता के साथ अंजाम दे रहे हैं ।
इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय ने जिला शिक्षा अधिकारी को श्रीमती कुमुदिनी बाघ को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर किया कि उनके जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के साथ ही स्काउट गाइड के गतिविधियों को भी गति मिलेगी आज अंकित अग्रवाल ने अपने लीडर डॉक्टर सोमनाथ यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया कि राज्य आयुक्त के मार्गदर्शन में शक्ति जिला स्काउट गाइड अपने उद्देश्यों की पूर्ति में सफल होगा। आज मारवाड़ी महिला जागृति मंडल, सक्ती के अध्यक्ष मीनल अंकित अग्रवाल ने अपने निवास पर अतिथियों को स्नेह भोज के साथ अतिथि सत्कार किया।
मानवाधिकार अधिवेशन 2025 का भव्य आयोजन का हुआ सफ़लतापूर्वक संपन्न
चाम्पा
, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ भव्य महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन चाम्पा के अम्बेडकर भवन में संपन्न हुआ यह महासम्मेलन सामाजिक जागरूकता, मानवाधिकारों की रक्षा और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया गया इस में संगठन के पदाधिकारियों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया यह महासम्मेलन ब्यूरो के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ जतिन्दरपाल सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टीम के सहयोग से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार जी के आगमन पर हुआ। साथ ही नेपाल से आए विशिष्ट अतिथि जिनमें नेपाल कोशी के कानून एवं आंतरिक मामला मंत्री श्री लीला वल्लभ अधिकारी जी पर्यटन बोर्ड के श्री भावेश श्रेष्ठ जी
निसहाय बाल बालिका आश्रम संचालिका एवं समाज सेवी सुश्री गीता कुमारी गौतम जी का आगमन हुआ और चाइल्ड वेलफेयर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र गौतम सचिव श्री रबी गौतम राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री पंकज रंजीत राष्ट्रीय सचिव अमृता सिंह जी अंतर्राष्ट्रीय महिला पुरुस्कार से सम्मानित प्राप्त डा.क्रांति खूंटे जी शामिल थे । मंच संचालन हेतु बिहार आकाशवाणी से संवाददाता श्री गौतम सहगल एंकर श्रीमती सिमरन कौर एवं श्री बोधी राम साहू जी रहे कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत और नेपाल के राष्ट्रगान और छत्तीसगढ़ के अरपा पैरी गान के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम में संस्कृतिक प्रस्तुति के लिए लोक कलाकार डॉ सूरज श्रीवास और डॉ करियारे नेपाल से कोरियोग्राफर श्री तुलसी घिमिरे गायक श्री आलिश कुमार डांस प्रस्तुति में लूसी एवं प्रीतिका एवं अन्य बच्चों द्वारा दी गई साथ ही स्कूल के बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई । अतिथियों के सम्मान सत्कार उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस अवसर में नेपाल से सुश्री गीता गौतम जी को नारी रत्न अवार्ड से सम्मान दिया गया ।
अतिथियों में प्रेस क्लब से अध्यक्ष श्री कुलवंत सिंह एवं समस्त मीडिया शामिल थे ।
कार्यक्रम के मध्य में भोजन कार्यक्रम पूर्ण कर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें ब्यूरो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को मानवाधिकार अवार्ड दिया गया जिन्होंने समय समय पर अपनी सक्रियता प्रदर्शन की उन्हें प्राइड ऑफ टीम अवार्ड दिया गया ।
जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता हेतु बेहतर सहयोग किया उन्हें टीम ऑफ डायमंड सम्मान एवं लीडर केप दिया गया सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को समाज रत्न अवार्ड से समान किया गया। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदर्शन वाले को शिक्षा सम्मान दिया गया । जिन महिलाओं द्वारा सामाजिक स्तर पर बेहतर कार्य किए गए उन्हें छत्तीसगढ़ नारी रत्न सम्मान दिया गया और अन्य कई सम्मान दिए गए । कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा उद्बोधन हुआ और अंत में केक काटकर कार्यक्रम का समापन हुआ । डॉ जतिन्दरपाल सिंह ने इस भव्य कार्यक्रम हेतू समस्त अतिथियों का धन्यवाद करते कहा कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ टीम के सहयोग लगन और मेहनत से सफल हुआ और इस कार्यक्रम को सफल बनाने दिन रात लगे रहे हम उनका बहुत बहुत धन्यवाद करते है और आभार प्रकट करते है इस अवसर में टीम के साथ जो सक्रियता प्रदर्शन किए जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजिंदर सिंह आजमानी प्रदेश संरक्षक श्री दिलीप साहू श्री कपिल नाथ साहू प्रदेश सलाहकार श्री अमोलक सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हरिहर पटेल श्रीमती सरस्वती पटनायक बंसी भाई बिलासपुर संभाग अध्यक्ष श्री विष्णु अवतार कश्यप बस्तर संभाग अध्यक्ष श्री जगमोहन सोनी महा सचिव श्री ललित कुमार जिला महा सचिव श्री विजय कुमार यादव सारंगढ़ जिला अध्यक्ष श्री लाभों कुमार जिला सचिव श्री कुलवंत सिंह जब्बल कानूनी सलाहकार श्री रमेश सोनी रायगढ़ अध्यक्ष श्रीमती पूनम द्विवेदी साथ प्रिंसेस विजयश्री जी जिला उपाध्यक्ष दिनेश पटेल द्वारा जो सहयोग और कार्यक्रम को सफल बनाने में साथ दिया गया उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
मनेंद्रगढ़ की आस्था साहू ने फिलिपींस में हासिल की एमबीबीएस की डिग्री, ग्रैजुएशन सेरेमनी में ली गौरवपूर्ण हिस्सेदारी
राजेश साहू ब्यूरो, जिला एमसीबी
मनेंद्रगढ़ (अमाखेरवा), 23 जुलाई।
जिला मनेंद्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर अमाखेरवा की होनहार बेटी आस्था साहू ने विदेश में शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आस्था ने फिलिपींस की प्रतिष्ठित Uvgullas college of medicine से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित भव्य ग्रैजुएशन सेरेमनी में भाग लिया। इस गौरवपूर्ण क्षण ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
आस्था की यह उपलब्धि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपनों को साकार करने का हौसला रखते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से यह साबित कर दिया कि सच्ची इच्छाशक्ति और परिश्रम से कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती।

ग्रेजुएशन सेरेमनी में आस्था ने टोपी और गाउन पहनकर जब मंच पर डिग्री प्राप्त की, तो यह पल उनके परिवार और मित्रों के लिए भावुक और गर्व से भरा हुआ था। उनके माता-पिता, जिन्होंने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, उनकी माता ममता साहू (लेक्चरर) जो की वर्तमान में बालक हायर सेकेंड्री स्कूल मनेंद्रगढ़ में पदस्थ हैं और पिता राजेश साहू जो पेशे से (पत्रकार) हैं,इस उपलब्धि से अत्यंत खुश हैं। आस्था की माँ ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही पढ़ाई में तेज़ थी और डॉक्टर बनने का सपना देखा करती थी।
विदेश में शिक्षा पूरी कर अब आस्था भारत लौटकर अपने क्षेत्र में सेवा देने की इच्छा रखती हैं। वह ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को सुधारने में योगदान देना चाहती हैं। उनके इस संकल्प ने क्षेत्रीय जनता के दिल में उनके प्रति और भी सम्मान पैदा कर दिया है।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने आस्था को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
निश्चित ही आस्था साहू की यह सफलता मनेंद्रगढ़ की बेटियों के लिए एक मिसाल है और यह साबित करती है कि सपनों को साकार करने के लिए सीमाएं कोई मायने नहीं रखतीं।
शैक्षिक नवाचार व उत्कृष्ट कार्यों के लिए श्रीमती ज्योति सराफ को टीम विनोबा की ओर से जिला स्तरीय ' पोस्ट ऑफ द मंथ ' सम्मान मिला
जांजगीर-चांपा , शैक्षिक नवाचार, समावेशी शिक्षण विधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सतत योगदान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरदा की व्याख्याता श्रीमती ज्योति सराफ को टीम विनोबा की ओर से 'डिस्ट्रिक्ट लेबल पोस्ट ऑफ द मंथ सम्मान' प्रदान किया गया। यह सम्मान जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे (भा.प्र.से.) के करकमलों से प्रदान किया गया ।
श्रीमती सराफ द्वारा विद्यालय में डिजिटल शिक्षण, नैतिक शिक्षा, कौशल उन्मुख गतिविधियों, दिव्यांगजनों के लिए समावेशी प्रयास, तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने जैसे नवाचारी कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया । उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे शिक्षा विभाग को गौरवान्वित किया है। इस सम्मान को पाकर उन्होंने इसे बच्चों व विद्यालय को समर्पित करते हुए कहा कि यह प्रेरणा आगे और बेहतर कार्य करने की दिशा में बल प्रदान करता हैं ।
3 अनुदान प्राप्त मिशनरी स्कूलों के कर्मचारियों के भविष्यनिधि के 1 करोड़ 5 लाख का गबन एसडीएम ने कहा आपसी खींचतान का मामला कर रहे जांच
बिलासपुर/
बिलासपुर के 3 मिशनरी स्कूलों के कर्मचारियों के भविष्य निधि के लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपए के गबन और इस राशि से गबनकर्ताओं द्वारा संपति खरीदने के आरोप और मामले से हड़कंप मच गया है! शासन ने संस्था के कोषाध्यक्ष और सचिव के खिलाफ जांच के आदेश दिए है! पीड़ित कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री तक से की है! जिसके जवाब में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आयुक्त केंद्रीय भविष्य निधि और आयुक्त क्षेत्रीय भविष्य निधि को पत्र भेज कार्रवाई के निर्देश भी दिए है!मामला संस्था चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया बिलासपुर के शासकीय अनुदान प्राप्त प्राथमिक स्कूल चंदवा भाटा, तारबहारा, चर्च ऑफ क्राइस्ट प्राथमिक स्कूल कुड़ूदंड और शेफर्ड मेमोरियल मिडिल स्कूल का है!
आरोप है कि संस्था के कोषाध्यक्ष हेमिल्टन थॉमस और सचिव बिरिम साय टोप्पो ने इन कर्मचारियों के भविष्य निधि का 1 करोड़ 4 लाख 83 हजार 7 सौ 38 रुपए का गबन किया है! जो इनके भविष्य निधि के अप्रैल 2018 से फरवरी 2024 तक की राशि बताई का रही।
कोषाध्यक्ष और सचिव को ये राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा कराना था! आरोप है कि इन पदाधिकारीयो ने इस राशि का गबन कर इससे चल अंचल संपत्ति खरीदी है! पीड़ित कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर से की है! शासन ने मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम को सौंपा है! इन कर्मचारियों की मांग है! कि कोषाध्यक्ष और सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उच्च स्तरीय जांच करा इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
शिव मंदिर देवरी का हुआ लोकार्पण...दृष्टिबाधित बच्चों ने भजन गाकर समा बांधा...
सक्ती,
ग्राम देवरी में 75 वर्ष पूर्व सक्ती नगर के सेठ मनीराम एवं उनके परिवार ने ने शिव मंदिर का निर्माण कराया था, परंतु कालांतर में शिव मंदिर जर्जर हो गया था जिसे पूर्वजों की प्रेरणा से उनके सुपुत्र दीपक कुमार अग्रवाल ने जीर्णोद्धार कराने का फैसला लिया पर स्थानीय ग्रामवासी जर्जर मंदिर के गर्भ गृह को छोड़ लगभग पूरे मंदिर में लकड़ी कंडा रखकर कब्जा कर चुके थे तब दीपक को मंदिर को तोड़ पुनर्निर्माण में बाधा पर बाधा आ रही थी । इसी बीच उसने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती में मंदिर का जीर्णोद्धार की इच्छा व्यक्त कर सहयोग के लिए आग्रह किया ।
पश्चात मंदिर संयोजक कोंडके मौर्य ने संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के समक्ष समस्या बताई, जिसके बाद अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने देवरी के पूर्व सरपंच करम सिंह गबेल एवं प्रतिष्ठित ग्रामवासी एवं वर्तमान पंच पुरुषोत्तम गबेल से चर्चा कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कराया... और वह दिन भी आया जब श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के लोगों के साथ अधिवक्ता चितरंजय पटेल की उपस्थिति में दीपक अग्रवाल ने मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर श्रीफल फोड़कर भूमि पूजन किया और फिर दीपक की संकल्प शक्ति और सबकी प्रेरणा और आशीर्वाद से आज श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी द्वितीय सोमवार पर पंडित अरुण शर्मा (बेरीवाली मंदिर) के सान्निध्य में हवन_ पूजन और अनुष्ठान के साथ मंदिर में भगवान भोले नाथ और शिव लिंग के साथ शिव परिवार के देव_ देवियों के मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुआ पश्चात भोग भंडारा में ग्रामवासियों के साथ सक्ती नगर वासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
आज खास बात रही कि दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय के दृष्टिहीन बच्चों ने संगीतमय भजन की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि वर्तमान समय में जब धर्म विमुख होकर अध्यात्म और धर्म से परे आचरण कर रहे हैं, तब दीपक ने कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद पूर्वजों की गुप्त प्रेरणा और सबके उत्साहवर्धन से पूर्वजों के द्वारा स्थापित जीर्ण शीर्ण मंदिर का जीर्णोद्धार कर अपने अल्प आयु में एक इतिहास रच दिया जिसकी सर्वत्र तारीफ हो रही है।
शिक्षकों की कमी, स्कूल में लगाया ताला, अंग्रेजी-संस्कृत की क्लास पूरी तरह बंद, नियुक्ति की मांग पर अड़े पेरेंट्स
जांजगीर-चांपा,
जिले मे शिक्षकों को कमी को लेकर छात्रों और पालको ने मंगलवार को स्कूल में ताला लगा दिया है। नवागढ़ ब्लॉक के शिउड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी और संस्कृत के शिक्षकों की कमी है। वे तत्काल नियुक्ति की मांग पर अड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक अमित मैसी को पिछले तीन साल से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजस नवागढ़ में अटैच किया गया है। दूसरे अंग्रेजी शिक्षक लक्ष्मीप्रसाद सूर्यवंशी का ट्रांसफर महंत हाई स्कूल में कर दिया गया है।
अंग्रेजी और संस्कृत की कक्षाएं पूरी तरह हो गई है बंद
ऐसे में शिउड़ हाई स्कूल में अंग्रेजी और संस्कृत की कक्षाएं पूरी तरह बंद हो गई है। स्टूडेंट्स और पेरेंट्स लगातार प्रशासन से शिक्षकों की मांग कर रहे थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बोर्ड परीक्षा नजदीक होने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
प्रशासन को पहले ही दी थी चेतावनी
स्टूडेंट्स ने पहले ही प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर समाधान नहीं निकला तो वे स्कूल में ताला लगाएंगे। स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा है। वे शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
छात्रों और पालको का कहना है कि जब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होगी, स्कूल का ताला नहीं खुलेगा।
हाथियों का एक और दल पहुंचा कोरबा के जंगलों में, बढ़ा खतरा
कोरबा।
वनमंडल कोरबा के जंगलों में हाथियों का एक और दल पहुंच गया है जिससे ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। हाथियों के इस दल में 21 सदस्य हैं जो रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल के हाथी परिक्षेत्र से बीती रात कुदमुरा पहुंचे। हाथियों का दल यहां के जंगलों में कुछ देर एक साथ विचरण करने के बाद इसमें से 6 हाथी दल से अलग हुए और आगे बढक़र पसरखेत रेंज के कोल्गा सर्किल पहुंच गए जबकि 15 हाथी कुदमुरा सर्किल के जंगल में विचरण कर रहे हैं। पसरखेत पहुंचे हाथियों ने आते ही उत्पात मचाया और ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर वहां लगे धान के फसल को रौंद दिया। जिससे तीन ग्रामीण प्रभावित हुए हैं, उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आज सुबह मौके पर पहुंचे और हाथियों की निगरानी करने के साथ आसपास के गांवों में मुनादी कराने का अभियान शुरू किया। बड़ी संख्या में हाथियों के विचरण करने से ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। ज्ञात रहे 22 हाथी पहले से ही कोरबा वनमंडल में घूम रहे हैं जिनमें से 21 हाथी कोरबा रेंज अंतर्गत कोरकोमा व केरवा के बीच झुंझमार जंगल में हैं जबकि एक दंतैल कोरबा के आसपास अकेला विचरणरत है। कोरबा रेंज में मौजूद हाथियों ने फिलहाल कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में घूम रहे हाथियों की निगरानी ड्रोन कैमरे व मैदानी अमले द्वारा लगातार की जा रही है। हाथियों की हर गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। उधर कटघोरा वनमंडल के एतमानगर, जटगा व केंदई रेंज में भी हाथी समस्या लगातार जारी है। यहां के जंगलों में 46 के लगभग हाथी अलग-अलग झुंडों में विचरण कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने नलवा स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड के लोक सुनवाई व उक्त परियोजन को निरस्त करने विधायक को सौंपा ज्ञापन
आप चिंता न करें, आपका विधायक हमेशा आपके साथ हैं-अनुज
रायपुर, धरसींवा विधानसभा के खरोरा तहसील के ग्राम आलेसुर, पचरी, छडिया, मंधईपुर, एवं मोतिमपुर खुर्द क्षेत्र मे कल सोमवार को मेसर्स नलवा स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड खदान के लोक सुनवाई को निरस्त करवाने कि मांग को लेकर क्षेत्रवसियों ने विधायक निवास पहुँच कर विधायक अनुज शर्मा को ज्ञापन सौंपा| ग्रामीणों ने विधायक के समझ अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि मेसर्स नलवा स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड के खदान से आसपास कि हमारी 6 गाँवों प्रभावित होगी,निकटतम बस्ती जिसमे गांव पचरी उत्तर पश्चिम दिशा में 90 मीटर ग्राम छडिया पश्चिम दिशा मे 140 मीटर ग्राम मंधईपुर उत्तर दिशा मे 170 मीटर ग्राम नहरडीह 400 मीटर ग्राम मोतिमपुर दक्षीण दिशा 230 मीटर ग्राम आलेसुर उत्तर दिशा पुर्व दिशा 350 मीटर है इससे स्पष्ट है कि प्रस्तावित खनन क्षेत्र की दुरी जनजीवन से मात्र 90 से 400 मीटर में है सभी दीशाओं को इससे होने वाले ध्वनी प्रदुषण और ब्लास्टिंग के कारण विस्फोट के इस्तेमाल से चटटानो में होने वाले कंपन की मात्रा से पुरे गांव के घरो की नीव टुट जाएगी एवं सभी गांवो के मकानो की नींव बनाने मे भुकंप रोधी विधि का उपयोग नही हुआ है।प्रस्तावित खनन दो शिफ्ट में किया जायेगा अर्थात खनन और भारी वाहन का परिवहन ट्रक इत्यादी मध्य रात्रि के उपरांत भी चलेगा ग्रामीणजनों की दिनचर्या पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी ,इस खदान के आसपास स्थित स्कूलों के सामने से खनिज के परिवहन हेतु भारी वाहनों के लगातार आवागमन से अपने बच्चों की भविष्य एवं जीवन की चिंता सताने लगी है इन सभी समयस्यों को देखते हुए हमारी मांग हैं कि ये नलवा खदान की लोक सुनवाई को निरस्त की जाए।
विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने ग्रामीणों कि समयस्यों को सुनते हुए कहा कि आप सभी क्षेत्रवासियों को परेशान होने कि जरूरत नही हैं मैं हमेशा आप सभी के साथ हू हम सब मिल कर अपने गांवों को बचाने कि जंग को लड़ेंगे। यदि आप सभी ने ठाना है की वहा खदान शुरू न किया जाए तो उसे शुरू नहीं होने दिया जाएगा। जैसे मैंने विधानसभा के मानसून सत्र में ध्यानाकर्षण के माध्यम से आपकी समस्याओं और माँगो को शासन तक पहुचाया और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया है। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का अभार व्यक्त करता हूं
कोयला खनन ने कोरबा के जंगलों को तबाह किया, 35.56% से घटकर 14% रह गई वनस्पति।
कोरबा,
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयला खनन के कारण जंगलों की कटाई ने पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़ दिया है। एक नए शोध में पता चला है कि कोरबा में जंगल कवर 1995 में 35.56% से घटकर 2024 में मात्र 14% रह गया है।
इस अध्ययन में कोयला खनन, खासकर खुले खनन कार्यों के कारण क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना में बड़े बदलावों और इसके गंभीर पारिस्थितिक परिणामों को रेखांकित किया गया है। वर्तमान में कोरबा में 13 कोयला खदानें संचालित हो रही हैं, और 4 अन्य खदानें शुरू होने की प्रक्रिया में हैं।
अनुमान है कि 2025 तक कोरबा में कोयला उत्पादन 180 मिलियन टन के शिखर पर पहुंच जायेगा। शोधकर्ताओं ने बताया कि कोयला खनन भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन कोरबा में इसकी कीमत पर्यावरण को चुकानी पड़ रही है।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जॉयस्तु दत्ता ने कहा, “हमारे अध्ययन ने 1995 से 2024 तक कोरबा में कोयला खनन के कारण भूमि उपयोग और भूमि आवरण में हुये बदलावों की व्यापक स्थिति को समझने की कोशिश की है। साथ ही, क्षतिग्रस्त परिदृश्य को पुनर्जनन के लिये अपर्याप्त रणनीतियों की समस्या भी बनी हुई है।”
अध्ययन के अनुसार, कोरबा में जंगल कवर 1995 में 35.56% से घटकर 2024 में मात्र 14% रह गया है, जबकि कोयला खनन क्षेत्रों और बंजर भूमि में काफी वृद्धि हुई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्रोफेसर तरुण ठाकुर ने कहा, “प्राकृतिक परिदृश्य में परिवर्तन के कारण पारिस्थितिक सेवाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ा है, जल संग्रहण क्षमता घटी है, मिट्टी का कटाव बढ़ा है और जैव विविधता में कमी आई है।”
शोध में रिमोट सेंसिंग डेटा और जियोस्पेशियल विश्लेषण का उपयोग कर भूमि क्षरण की मात्रा को सटीक रूप से मापा गया और लैंड डिग्रेडेशन वल्नरेबिलिटी इंडेक्स (LDVI) के माध्यम से पर्यावरणीय जोखिम का आकलन किया गया।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाह ठेकेदारों पर करें कार्रवाई
स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के आसपास स्थित तालाबों, नालों एवं अन्य जल स्रोतों के पास सूचना बोर्ड लगाने एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश
सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने के संबंध में सीईओ, सीएमओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विद्युत समस्याओं का करें त्वरित निराकरण, विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाने के दिए निर्देश
खाद-बीज भंडराण एवं वितरण की ली जानकारी, शतप्रतिशत किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन कराने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा
,कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने विभागीय कार्याें की समीक्षा करते हुए कहा कि समय-सीमा में कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। जिले में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाईकोर्ट एवं अन्य न्यायालयों में प्रकरणों का समय पर एवं गंभीरता से निराकरण किया जाए।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि यदि स्कूल या आंगनबाड़ी तक जाने वाले रास्तों में कोई तालाब, नाला या जलभराव क्षेत्र स्थित हो, तो ग्रामवार चिन्हांकन कर ऐसे स्थलों की जानकारी संकलित कर चेतावनी बोर्ड लगाएं व दीवार लेखन द्वारा जनजागरूकता फैलाएं, ताकि किसी भी घटना की आशंका को रोका जा सके। इसके लिए मुनादी कर ग्रामीणों एवं परिजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा अंतर्गत निर्मित तालाबों एवं गहरीकरण कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत उन्हें सुरक्षित रूप से निस्तारी उपयोग में लाने, जलभराव की स्थिति में खतरे के चिन्ह लगाने एवं अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं। कलेक्टर ने स्कूलों व आंगनबाड़ी भवन परिसर में बारिश के कारण पानी भरने या आवागमन में बाधा की शिकायत प्राप्त होने पर वहां शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि परिसर में नियमित साफ-सफाई तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। कलेक्टर श्री महोबे ने स्कूल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बच्चों की उपस्थिति, भवन की स्थिति, गणवेश एवं पाठ्य-पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति योजनाओं की स्थिति की वस्तुस्थिति को देखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि सभी कार्यालयों में फाइलों का मूवमेंट ई-फाइल के माध्यम से ही किया जाना है। उन्होंने ई-ऑफिस की क्रियान्वयन के संबंध में सभी विभागों को निर्देशित कर कहा कि ई-ऑफिस से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर किया जाए। इसके साथ ही आमजनों की विद्युत से संबंधित समस्याओं के लिए शिविर लगाकर निराकरण करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने दिव्यांगता जांच शिविर लगाने के निर्देश समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के समन्वय से आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद-बीज के भंडारण और किसानों को किए जा रहे वितरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण रखें और किसानों की मांग पर वितरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को अनावश्यक खाद-बीज के लिए दिक्कत नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने एग्रीस्टैक में शत प्रतिशत किसानों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों, सड़कों से आवारा मवेशियों को तत्काल सड़को से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग, सीईओ जनपद, सीएमओ, सहित संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवारा मवेशियों के सड़क पर बैठने वाले चिन्हित स्थलों की पहचान कर वहां से हटाने और गौशाला व कांजी हाऊस पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मवेशियों के मालिकों को पशु सौंपने और निर्धारित जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग को रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मवेशियों को रेडियम बेल्ट बांधने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने फसल चक्र, फॉर्मर रजिस्ट्रेशन, स्वामित्व योजना, अनुकम्पा नियुक्ति, मौसमी बीमारी सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तंबोली, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार, सर्व एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसान व ग्रामीणों ने कार्यपालन अभियंता के नाम सौंपा ज्ञापन
दस दिवस के अंदर मांग पूरी नहीं हुई तो छपोरा सब स्टेशन घेराव करने का किया ऐलान
जांजगीर चांपा,सक्ती जिले के ग्राम पंचायत धमनी का मामला सामने आया जहां लाइन विभाग की बिजली कटौती से परेशान होकर ग्राम धमनी के किसान और ग्रामीणों ने सब स्टेशन छपोरा और नरियरा सब स्टेशन के बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है साथ ही ग्रामीणों ने कार्यपालन अभियंता सक्ती के नाम सहा. अभियंता हसौद के द्वारा ज्ञापन दिया है ग्रामीणों ने बताया कि नरियरा सब स्टेशन में बार-बार लाइट बंद होने की समस्या के कारण किसान और ग्रामवासियों को काफी परेशानी हो रही है और हमारे दैनिक जीवन पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है साथ ही बिजली विभाग के द्वारा मानसून आने से पहले मेंटेनेंस नहीं करने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है कई जगह तो ऐसे हैं जहां एबी स्विच की जरूरत है वहां डायरेक्ट कर लाइन दिया जा रहा हैं ग्रामीणों ने बताया है कि नरियरा सब स्टेशन की जंफ्फर को बाईपास करके डायरेक्ट लाइन दिया जा रहा है जो पूर्णतः गलत है और ग्रामीणों का कहना है कि थोड़ा सा हवा चलने पर ही लाइन बंद हो जाती है और घंटो बाद आती है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हम सभी ग्राम वासियों ने बिजली विभाग की उच्च अधिकारियों को आवेदन के माध्यम से अपना समस्या बताएं हैं अगर हमारी समस्याओं का निराकरण 10 दिवस में नहीं होती है तो हम सब ग्रामवासी और किसान मिलकर छपोरा सब स्टेशन का घेराव करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी अब देखना या होगा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं की मांग पूरा कर पाती है या आंदोलन का रास्ता देखेगी।
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
नरियरा सब स्टेशन की बिजली कटौती से किसान सहित ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है जिसको लेकर हम लोगों ने बिजली की समस्या का निराकरण करने के लिए कार्यपालन अभियंता सक्ती को सहा. अभियंता के मध्यम से आवेदन दिए हैं अगर समस्या का समाधान नहीं होती है तो फिर आगे आंदोलन करेंगे।
विजय केशी जनपद सदस्य हसौद धमनी क्षेत्र
गायत्री रोपणी नमदगिरी के समीप किया गया जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं ’’एक पेंड़ माँ के नाम 2.0’’ कार्यक्रम का आयोजन
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
_________
सूरजपुर/21 जुलाई 2025/ वनमण्डल सूरजपुर अंतर्गत श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास मंत्री के मुख्य आतिथ्य में वनपरिक्षेत्र सूरजपुर अंतर्गत गायत्री रोपणी नमदगिरी के समीप जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं ’’एक पेंड़ माँ के नाम 2.0’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वनमण्डलाधिकारी सूरजपुर श्री पंकज कमल द्वारा स्वागत उद्बोधन में यह जानकारी दी गई कि सूरजपुर वनमण्डल अंतर्गत वर्षा ऋतु 2025 में सूरजपुर वनमण्डल अंतर्गत विभागीय, कैम्पा, ग्रीन इंडिया मिशन, ग्रीन क्रेडिट योजना के तहत 7.00 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। ’’किसान वृक्ष मित्र योजना’’ के तहत् हितग्राहियों के नीजी भूमि पर 2.50 लाख क्लोनल नीलगिरी पौधों का रोपण किया जायेगा, साथ ही मनरेगा योजना के तहत् तैयार किये गये पौधों का निःशुल्क वितरण ग्रामीणों को किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि जिला यूनियन सूरजपुर अंतर्गत वर्ष 2024-25 तेंदूपत्ता सीजन के दौरान कुल 30 समितियों के 61413 महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को छ.ग. शासन के योजना अनुसार चरण पादुका का वितरण किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहक महिलाओं के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरूआत की गई थी, ताकि उन्हे तेन्दूपत्ता संग्रहण के दौरान कंकड़, पत्थर, कांटे उनके पैरों में न चुभें और वे सरलता व सहजता से अधिक से अधिक तेन्दूपत्ता का संग्रहण कर सकें। विगत पाँच वर्षों से तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को चरण पादूका वितरण का कार्य बंद था, जिसकी शुरूआत वर्तमान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा पुनः किया गया है। उनके द्वारा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पेंड़ लगाने की अपील की गई, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण प्रदान किया जा सकें। पौधे लगाने के साथ साथ उसके देखरेख पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अंतर्गत उन्होंने आम के पौधे का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए साथ ही यह संकल्प लेना चाहिए कि जब तक यह पेड़ पौधे बड़े नहीं होते, हम उनकी देखभाल भी करें।
प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी द्वारा उनके उद्बोधन में कहा गया किया कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ पौधे लगाने बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण का महत्व केवल पर्यावरण तक ही सीमित नहीं है। यह वन्यजीवों के लिए भी आवश्यक है। पेड़ उनके लिए घर और आश्रय प्रदान करते हैं, और जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं।
प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते द्वारा उनके उद्बोधन ने सभी को अपने-अपने माता के नाम से 01 पेंड़ अवश्यक लगाने की बात कही गई एवं उसकी सुरक्षा एवं देखरेख हेतु वचनबद्ध रहने की अपील भी की गई।
पूर्व गृह मंत्री व वन विकास निगम अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि वृक्षों का रोपण अधिक से अधिक संख्या में करें ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जा सकें।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि,अधिकारी व अन्य द्वारा 50 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम पर 1500 पौधों का वितरण किया गया और स्कूलों में 500 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को अधिकाधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरित किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे भी इस पुनीत कार्य में भाग लें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाडे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनमत कुमार बछाड, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री शैलेष कुमार अग्रवाल, श्री भीमसेन अग्रवाल, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नन्दिनी साहू, श्री आशुतोष भगत व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
लंबित पेंशन, ईआरएम व ईडब्लूआर के प्रकरणों की हुई बैठक
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर की रिपोर्ट
_________
सूरजपुर/21 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिला पंचायत, सूरजपुर के सभाकक्ष में आयोजित लंबित पेंशन/ईआरएम/ईडब्लूआर के प्रत्येक प्रकरणों की समीक्षा श्री अनिल कुमार बारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, सरगुजा एवं श्री प्रेमशंकर तिवारी, जिला कोषालय, के द्वारा किया गया। श्री अनिल कुमार बारी के द्वारा ऐसे प्रकरण जो संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर, संभाग-सरगुजा से आपत्ति पश्चात् ऑनलाइन वापस किये गये पेंशन प्रकरणों का उपस्थित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों एवं पेंशन लिपिकों को आपत्ति के निराकरण के संबंध में विस्तृत से चर्चा किया गया। आगामी 02 माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का भी पेंशन प्रकरण तैयार कर कोष लेखा एवं पेंशन को प्रेषित किये जाने हेतु समझाईश दी गई।
ईआरएम, ईडब्लूआर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर्मचारियों या उनके परिवारजनों के द्वारा ओपीएस का चयन किया गया है। ऐसे प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने हेतु समझाईश दी गई है एवं पेंशन प्रकरण तैयार करने में आने वाले समस्याओं के संबंध में भी विस्तृत चर्चा किया गया है। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार बारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर, श्री प्रेमशंकर तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी, सूरजपुर, जिला कोषालय के लिपिक श्री सुशील सिंह, श्री संगीत कुमार, श्री सतीश कुमार, श्री ईश्वर प्रसाद उपस्थित रहे।
शासकीय कन्या हाई स्कूल नवापारा में ’’ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता’’ विषय पर पहला सत्र का किया गया आयोजन
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/21 जुलाई 2025/
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के तहत शासकीय कन्या हाई स्कूल नवापारा सूरजपुर में ’’ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता’’ विषय पर पहला सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल जी के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन नवा बिहान संरक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्र कुमारी तिवारी एवं महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती शारदा सिंह के नेतृत्व में किया गया। यह सत्र वर्तमान समय में बालिकाओं के प्रति बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, बैंकिंग जालसाजी, मैलवेयर, रैनसमवेयर, सॉफ्टवेयर चोरी, डी-डॉस हमलों एवं साइबर जासूसी जैसे खतरों के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था।
साइबर सेल से श्री पंकज सिंह मार्काे ने बालिकाओं को इंटरनेट से जुड़े खतरों से सचेत रहने, सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी बरतने और साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनके बचाव के उपाय बताए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत बालिका भ्रूण हत्या, बाल विवाह, घरेलु हिंसा, सखी वन स्टाप सेंटर एवं किशोरी बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी प्रदान की।
विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षको के सहयोग से सत्र का सफल आयोजन किया गया। बालिकाओं ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर सवाल-जवाब कर अपनी जागरूकता को बढ़ाया।
ऑनलाइन अपराधों से बचाव के लिए बालिकाएं हुईं सजग, पहला जागरूकता सत्र सम्पन्न
एमसीबी/ 21 जुलाई 2025/
भारत सरकार की योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में “ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता“ विषय पर पहला सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट के आदेशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के. खाती के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। यह सत्र वर्तमान समय में बालिकाओं के प्रति बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, बैंकिंग, जालसाजी, मैलवेयर, रैनसमवेयर, सॉफ्टवेयर चोरी, डी-डॉस हमलों एवं साइबर जासूसी जैसे खतरों के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था।

पुलिस विभाग से श्रीमती उषा राजवाड़े ने बालिकाओं को इंटरनेट से जुड़े खतरों से सचेत रहने, सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी बरतने और साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनके बचाव के उपाय बताए। जिला मिशन समन्वयक श्रीमती कुशवाहा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका समृद्धि योजना, पूरक पोषण आहार, किशोरी बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के. खाती ने बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, आत्मरक्षा और डिजिटल साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति की जेंडर विशेषज्ञ सुश्री शैलजा गुप्ता एवं वित्तीय साक्षरता समन्वयक श्रीमती अनीता कुमारी साह ने नोनी सुरक्षा योजना, सक्षम योजना, सखी निवास, शक्ति सदन, नारी अदालत, महतारी वंदन योजना, मातृ वंदन योजना, नवा बिहान जैसी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र सिंह के सहयोग से सत्र का सफल आयोजन किया गया। बालिकाओं ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर सवाल-जवाब कर अपनी जागरूकता को बढ़ाया। इस कार्यक्रम का समापन बालिकाओं के सुरक्षित, सशक्त एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम में सत्येन्द्र सिंह, टी. विजय राव, दीपा देवांगन, प्रिया दुबे एवं चांदनी राज के साथ विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे