जिला
हेल्पनेस चिल्ड्रन वेलफेयर मिशन इटहरी नेपाल द्वारा सम्मानित हुए डॉ. सिंह
जांजगीर चाम्पा।
भारत और नेपाल के पर्यटन को बढ़ापवा देने हेतु इंडो नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी इस पर कार्य करती आई है और इसके फाउंडर्स डॉक्टर जतिन्दरपाल सिंह एवं पंकज रंजीत भारत और नेपाल के पर्यटन को बेहतर बनाने का प्रयास करते रहे हैं इसी श्रृंखला में पर्यटन को लेकर नेपाल पहुंचे डॉक्टर सिंह पर्यटन बोर्ड के श्री भावेश श्रेष्ठ से मुलाकात कर चर्चा की और आगामी प्रक्रिया हेतु जानकारी ली और निसहाय बाल बालिका आश्रम जो कि नेपाल के कोसी एक इटहरी में स्थित है
जिनकी संचालिका सुश्री गीता गौतम दीदी जी से मुलाकात और चर्चा के दौरान डॉक्टर सिंह और पंकज रंजीत का सुश्री गीता गौतम दीदी जी द्वारा मानद सदस्यता प्रमाण पत्र से सम्मान किया गया इस सम्मान के लिए डॉक्टर जतिन्दरपाल सिंह ने हेल्पनेस चिल्ड्रन वेलफेयर मिशन जिनके संचालिका सुश्री गीता गौतम दीदी जी जो विलक्षण प्रतिभा की धनी और समाज सेविका हैं उनका धन्यवाद प्रकट किया।
जिले में नियमानुसार, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से धान खरीदी जारी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सुगम और विश्वसनीय: किसान शिवलोचन
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली । शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में प्रतिदिन नियमानुसार, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से खरीदी की जा रही है। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन के बेहतर प्रबंधन के कारण किसानों को खरीदी केंद्रों में धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
ग्राम जोगीपुर के किसान शिवलोचन सिंह राजपूत, जिन्होंने अब तक 48 क्विंटल से अधिक धान का विक्रय किया है, उन्होंने खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि टोकन प्रक्रिया सरल है और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौल तेज एवं सटीक हो रही है। खरीदी केंद्रों में छाया, पेयजल, बैठक व्यवस्था सहित किसानों हेतु आवश्यक सुविधाएँ सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई गई हैं। श्री राजपूत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की स्पष्ट नीतियों और प्रशासन के समयबद्ध प्रयासों के कारण खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सुगम और विश्वसनीय बन गई है। इससे किसानों का विश्वास और उत्साह दोनों बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा धान खरीदी प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से की जा रही है, साथ ही किसानों के लिए 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा निर्धारित की गई है। उचित मूल्य एवं समय पर खरीदी के कारण किसानों को अपनी मेहनत का उचित प्रतिफल प्राप्त हो रहा है, जिससे जिलेभर में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के द्वितीय चरण में सूरजपुर जिले के 4 नए मार्गों पर बस सेवा शुरू मुख्यमंत्री श्री साय के वर्चुअल उपस्थिति में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहान छत्तीसगढ़ प्रतापपुर संवाददाता सुरज निर्मलकर
सूरजपुर/10 दिसंबर 2025/ आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के वर्चुअल उपस्थिति में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ। भैयाथान विकासखंड के ग्राम कुसमुसी में आयोजित इस कार्यक्रम में चार मार्गाे के लिए चार बसों को कलेक्टर श्री जयवर्धन और जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपाध्यक्ष जनपद पंचायत भैयाथान, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेष गोयल, श्री ठाकुर राजवाड़े, श्री शशिकांत गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, एसडीएम भैयाथान, जनपद सीईओ, जिला परिवहन अधिकारी योगेश भंडारी तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण बस सेवा का यह विस्तार प्रदेश के बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसों के संचालन के साथ हुआ है, जिससे कि अब और 180 गांव सीधे बस सुविधा से जुड़ गए हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से आत्मीय चर्चा करते हुए बताया कि अब दूरस्थ इलाकों से ब्लॉक मुख्यालयों तक पहुंचना पहले की तुलना में काफी सहज और सुगम हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा के उन क्षेत्रों में जहां पहले बस नहीं चलती थी, वहां लोग असुरक्षित साधनों से यात्रा करते थे। अब निश्चित रूप से इस सेवा के शुरू होने से ग्रामीणों को सुरक्षित और सुलभ परिवहन उपलब्ध होगा। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बस सेवा शुरू की जा रही है, जिससे आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रथम चरण में 34 मार्ग में, 33 बसो के द्वारा 250 गांवों में पहली बार ग्रामीण बस सेवा पहुंचाई गई थी।
कलेक्टर ने आज आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के प्रथम चरण में 03 मार्गों में पहले ही सेवा प्रारंभ की जा चुकी है तथा द्वितीय चरण में 04 नए मार्गों पर बस सेवा प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप इस बस सेवा का उपयोग करें, जिससे उन्हें शहरी क्षेत्रों से जुड़ने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब इन रूटों पर सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों को विशेष सुविधा मिलेगी। ग्राम और शहर का जुड़ाव निश्चित रूप से ग्रामों में विकास लाएगा।
गौरतलब है कि द्वितीय चरण में सूरजपुर जिले के नए बस मार्ग अंतर्गत निम्नलिखित मार्गों पर बस सेवा प्रारंभ हुई है। इसमें शामिल हैं प्रेमनगर से मंहगई (दुर्गापुर, नवापाराखुर्द, कालीपुर), भैयाथान से डुमरिया (केवरा, कुसमुसी, बंजा, शिवप्रसादनगर, भंवराही, बासापारा, डबरीपरा), सूरजपुर से कालीपुर (कुरूवां, डेडरी, समकरा, मानी, गेतरा, पोतका, कालीपुर), सूरजपुर से मंहगई (बेलटिकरी, भरतपुर, सलका, मानी, पोड़ी जोबगा)
इस सेवा के शुरू होने पर ग्राम के सरपंच ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को बाजार पहुंचने, मरीजों को अस्पताल जाने, शहरों से सामान लाने ले जाने सहित अन्य बहुत सी सुविधा ग्रामवासियों को मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा अंतर्गत प्रथम चरण में सूरजपुर जिले के निम्न 03 मार्ग शामिल थे। सूरजपुर से प्रतापपुर (करमपुर, कसलगिरी, पण्डरीपानी, जुडवानी, सरवादोहर, भंडारपारा, ब्रिजनगर, मंजीरा, पोड़ीपा, अखोरा), सूरजपुर से बैकुंठपुर (चंदरपुर, चम्पकनगर, मांजा, गोल्हासरई, शिवपुर, रामपुर, पसला, छिंदिया, अमहर, तरगंवा, खोड़री, खाड़ा) और ओड़गी से घुईडीह (बाड़ीटोला, किरवाही, जोगिया, बदवार, पालकेवरा, खरहरीजोर, कैलाशनगर)। इस बस सेवा के शुरू होने से सूरजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी और लोगों का संपर्क शहरी क्षेत्रों से और मजबूत होगा।
जिला जांजगीर चांपा नया एपिशोट दीदी के गोठ को प्रसारित होगा दीदी के गोठ का नया एपिसोड
जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के निर्देशन में दीदी के गोठ मासिक रेडियो कार्यक्रम का अगला एपिसोड 11 दिसम्बर 2025 को प्रसारित किया जाएगा। यह एपिसोड जेंडर कैंपेन नई चेतना 4.0 पर आधारित होगा। सभी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का ग्राम स्तर से जिला स्तर तक अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जाए तथा प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से किया जाए। महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दि
ज़िला जांजगीर चांपा युवाओं को किया गया सम्मान
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, प्रतिभागी युवाओं को किया गया सम्मानित
जांजगीर-चांपा, 10 दिसम्बर 2025/ जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज ऑडिटोरियम जांजगीर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल एव जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री हितेश यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया।एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, श्री प्रेमलाल पांडेय, श्री अर्जुन सिंह क्षत्री, श्री रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे। मंच संचालन व्याख्याता श्री दीपक कुमार यादव एवं श्री विकास सिंह ने किया।
दो दिवसीय युवा महोत्सव 10 से 11 दिसम्बर 2025 तक आयोजित हो रहा है, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने पारंपरिक कला, संस्कृति और सृजनात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, वाद-विवाद, नवाचार, राउत नाचा, करमा नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, एकांकी नाटक, रॉक बैण्ड, चित्रकला, कविता लेखन जैसे विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। महोत्सव के समापन सत्र में सभी विधाओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
ज़िला जांजगीर चांपा राजस्व विभाग ने रेत से भरी हाईवा एवम ट्रैक्टर की जप्त
अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई,जांजगीर और चांपा में दो हाईवा व एक ट्रैक्टर जब्त
जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने जांजगीर तहसील अंतर्गत अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहनों को पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया है।वहीं चांपा तहसील में भी राजस्व अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया अवैध रेत परिवहन करते पाया गया जब्त किया गया।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में अवैध रेत परिवहन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में जिला टास्क फोर्स निरंतर द्वारा निगरानी रखी जा रही है और नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर कठोर
एसआईआर: पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में हुआ परिवर्तन
मुंगेली में जेण्डर अभियान नई चेतना 4.0: जिला पंचायत में जागरूकता, सहभागिता और समानता का मजबूत संदेश
ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
इमरान खोखर ब्यूरो चीफ मुंगेली
मुंगेली। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 15 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल, नगद राशि और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में की गई।
मुखबिर की सूचना बनी कार्रवाई की वजह
दिनांक 4 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से बिलासपुर की ओर से मुंगेली की तरफ ब्राउन शुगर की तस्करी करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही जिले की साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना हुई।
गीधा बायपास पर की गई घेराबंदी
सूचना की तस्दीक के बाद बिलासपुर रोड स्थित गीधा बायपास पर पुलिस ने घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों पर टीम को तैनात किया। शाम करीब 4:10 बजे बिलासपुर की ओर से आती पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 AK 2166) को रोका गया। मोटरसाइकिल में दो युवक सवार थे।
तलाशी में मिला ब्राउन शुगर का जखीरा
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए दोनों आरोपियों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान—
आदित्य शर्मा के कब्जे से
10 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 50,000 रुपए)
एक रियल कंपनी का मोबाइल
600 रुपए नगद
दीपक सिंह छत्री के कब्जे से
5 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 25,000 रुपए)
एक एंड्रॉयड मोबाइल
एक कीपैड मोबाइल
400 रुपए नगद
इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, दोनों आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 527/2025, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. आदित्य शर्मा, पिता होरीलाल शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवपुर, थाना सिटी कोतवाली, मुंगेली
2. दीपक सिंह छत्री, पिता स्व. रामभाउ छत्री, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवपुर, थाना सिटी कोतवाली, मुंगेली
जप्त सामग्री
ब्राउन शुगर — 15 ग्राम (कीमत 75,000 रुपए)
नगद राशि — 1,000 रुपए
मोबाइल — 3 नग (कीमत 10,000 रुपए)
मोटरसाइकिल — 1 नग (कीमत 30,000 रुपए)
कुल जप्ती मूल्य — 1,15,000 रुपए
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली कार्तिकेश्वर जांगड़े, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, नोखेलाल कुर्रे, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, राहुल यादव, गिरिराज सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े, रवि मिंज, रवि डाहिरे और रामकिशोर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की जनता से अपील
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशा, मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
सरगुजा में पुलिस-ग्रामीणों के बीच झड़प, ASP समेत 25 घायल..
सरगुजा
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अमेरा ओपनकास्ट कोल माइंस के विस्तार का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। बुधवार को पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। गुलेल से भी हमला किया। हमले में ASP, थाना प्रभारी सहित करीब 25 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, SECL के अमेरा खदान के विस्तार के लिए परसोढ़ी गांव की जमीनें साल 2001 में अधिग्रहित की गई है। ग्रामीण अपनी जमीन देने तैयार नहीं हैं। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी करीब 500 की संख्या में पुलिस बल के साथ जमीन अधिग्रहण के लिए पहुंचे थे।
ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर, गुलेल से हमला किया। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी ग्रामीणों पर पत्थर चलाए। ग्रामीण और पुलिस दोनों एक-दूसरे पर पहले पत्थर चलाने का आरोप लगा रहे हैं। पत्थरबाजी में ASP अमोलक सिंह, SDOP ग्रामीण, धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह सहित 25 पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
थाना प्रभारी अश्वनी सिंह को ज्यादा चोट लगने के कारण अंबिकापुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की ओर से भी पत्थर चलाए गए। इसमें 12 से ज्यादा ग्रामीणों को चोटे आई है। पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि अमेरा खदान के लिए साल 2001 में भूमि अधिग्रहण हुआ। अब तक मात्र 19% किसानों ने ही मुआवजा लिया है। किसानों को अब तक न नौकरी मिली, न सभी को मुआवजा। 3 माह पहले अधिग्रहित जमीन पर बुलडोजर चलाया गया था, जिसके बाद ग्रामीण अपनी फसल और जमीन की रखवाली कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बैठक कर निर्णय लिया है कि वे अपनी जमीनें नहीं देंगे। इसके बावजूद प्रशासन जमीन पर जबरदस्ती कब्जा दिलाने पर अड़ा है। इसके कारण यह तनाव की स्थिति बनी है।
SECL ने खदान के संचालन का जिम्मा LCC कंपनी को दिया है। LCC कंपनी का करोड़ों रुपए का इन्वेस्टमेंट है। काम बंद होने से कंपनी को नुकसान हो रहा है, इसलिए वह जल्दी से जल्दी जमीन पर कब्जा चाहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी कुछ अधिकारियों की मदद लेकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है।
मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने स्पष्ट कहा है कि यदि ग्रामीण चाहते हैं कि खदान न खुले तो नहीं खुलेगी।
मुंगेली में गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व का भव्य शुभारंभ चारों गुरुजनों की संयुक्त उपस्थिति में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, प्रदेश स्तरीय सतनाम शोभायात्रा बना एकता का संदेश
इमरान खोखर बिहान छत्तीसगढ़
मुंगेली । गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व 2025 की पावन शुरुआत सोमवार को सतनाम भवन दाऊपारा से हुई, जहाँ गुरु बालदास साहेब के सान्निध्य में प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा का शुभारंभ अत्यंत गरिमा के साथ किया गया। इस पर्व का मुख्य आकर्षण रहा, चारों गुरुजनों की संयुक्त उपस्थिति, जिसने कार्यक्रम को अद्वितीय आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान की। परंपरा के अनुसार सतनाम भवन के शेतखाम प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गुरु प्रकाश पर्व की शुरुआत हुई। परम् पूज्य गुरु बालदास साहेब, सतधारी गुरु सोमेश बाबा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं गुरु सौरभ साहेब की एक साथ उपस्थिति समाज के लिए सौभाग्य और गौरव का क्षण रही। गुरुदेवों ने मानव कल्याण, समाज की उन्नति और समस्त संत समाज की सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं। पंथी, अखाड़ा रथ, बग्गी, घोड़े और हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शोभायात्रा के दौरान गुरु बालदास साहेब और गुरु सोमेश बाबा भव्य रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं के अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं गुरु सौरभ साहेब घोड़े पर सुशोभित होकर अश्वारोहण कर रहे थे। डीजे-धुमाल, घुमाल, पंथी दल, आकर्षक झांकियों, बग्गी-अखाड़ों और आतिशबाजी से पूरा मुंगेली सतनाममय हो उठा। नगर के मुख्य मार्गों, गुरुघसीदास चौक (दाऊपारा), पुराना बस स्टैंड, बालानी चौक, पड़ाव चौक से लेकर कृषि उपज मंडी तक श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
राजनीति, समाज और अध्यात्म का दुर्लभ संगम
शोभायात्रा जब भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने पहुँची, तो पूर्व मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले ने गुरुजनों का साल, नारियल और फूल-माला से भव्य सम्मान किया। उनके साथ पूर्व सांसद लखनलाल साहू भी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया,पड़ाव चौक पहुँचने पर RSS पदाधिकारी और स्वयंसेवकों ने गुरुजनों का पारंपरिक स्वागत किया। यह दृश्य समाज में एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक समृद्धि का सजीव प्रमाण बना।
मंडी प्रांगण में गुरुवाणी से शुरू हुआ मुख्य कार्यक्रम
शाम 6 बजे आयोजित मुख्य मंचीय कार्यक्रम में चारों गुरुजनों ने गुरुवाणी के माध्यम से समाज को आशीर्वाद दिए। रात 9 बजे अखिल भारतीय सतनाम सेना द्वारा कक्षा 10वीं–12वीं के टॉपर एवं मेरिट विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। भटगांव, हथनीकला, नूनियाकछार, देवरी, मर्राकोना, लाटा, भिलाई समेत कई गांवों के पंथी दलों की प्रस्तुतियों ने नगर को उत्सव में बदल दिया। मंच पर श्याम कुटेलिहा, अमित कमल कोसले, शशि सतनामी, राजेंद्र रंगीला और JD बादल की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगामी कार्यक्रम 1 से 17 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में सतनाम शोभायात्राएँ निकाली जाएँगी।
18 दिसंबर को सेतखाम में ‘पालो चढ़ाना’ अनिवार्य रूप से आयोजित होगा। 19 से 31 दिसंबर तक गुरु घासीदास जयंती महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व की शुरुआत ने यह साबित कर दिया कि जब समाज एकता में खड़ा होता है, तो संस्कृति जीवित रहती है और पीढ़ियाँ सुरक्षित होती हैं। मुंगेली की यह ऐतिहासिक शोभायात्रा सतनामी समाज की ताकत, श्रद्धा और संगठित चेतना का प्रतीक बनकर दर्ज हुई। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, विभिन्न राजमहंत, जिला महंत, अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी, सतनामी समाज के वरिष्ठजनों, सदस्यों एवं हजारों की संख्या में प्रदेश वासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बैंक अकाउंट का नामिनी सिर्फ अभिरक्षक, मालिकाना हक उत्तराधिकारियों का।
बिलासपुर,कर्मचारियों के बैंक खातों में दर्ज नामिनी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी कर्मचारी के बैंक अकाउंट में दर्ज नामिनी सिर्फ खाते का अभिरक्षक होता है, न कि खाते में जमा राशि का वास्तविक मालिक। वास्तविक मालिकाना हक मृतक के वैधानिक वारिसों का ही होगा।
यह मामला एक महिला कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके बैंक अकाउंट में जमा 15 लाख रुपये को लेकर ससुर और दामाद के बीच विवाद से जुड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने इस राशि पर अपना-अपना दावा ठोका था। मामला निचली अदालत से होते हुए हाई कोर्ट तक पहुंचा।
23 वर्ष की सेवा के बाद हवलदार श्रीकांत तिवारी का भव्य स्वागत, पूरे गांधी चौक में गूंजे देशभक्ति के नारे
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए दामाद की पुनरीक्षण याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि नामिनी का उद्देश्य सिर्फ धनराशि को प्राप्त करना भर है, ताकि परिवार को तत्काल सहायता मिल सके, लेकिन यह उसे राशि का मालिकाना हक नहीं देता।
कोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार कानून का हवाला देते हुए साफ कहा कि मृतक कर्मचारी की जमा राशि पर हक वैधानिक उत्तराधिकारियों का ही होगा। इस आधार पर अदालत ने ससुर के दावे को सही ठहराया और दामाद के दावे को खारिज कर दिया।"
निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का भावुक समापन विधायक ब्यास कश्यप बोले—“मंच ने सेवा को साधना बना दिया, 108 जरूरतमंदों में आज लौटी नई उम्मीद”
जांजगीर-चांपा ,मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा जांजगीर–नैला द्वारा स्व. रामेश्वर लाल सिंघानिया ‘नेताजी’ की स्मृति में सत्संग भवन वीआईपी सीटी के सामने आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन आज भावनाओं और मानवता से भरे वातावरण में हुआ।
अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम में इंजीनियर रवि पांडेय, भाजपा नेता एवं मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष संजय भोपालपुरिया, केसरीदेवी सुल्तानिया, गुलाब अग्रवाल, शंकर सिंघानिया, पवन सिंघानिया मौजूद रहे। इस अवसर पर जांजगीर–चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच ने जिन ज़रूरतमंदों के जीवन में नई रौशनी जगाई है, वह केवल सेवा नहीं—जीवन को फिर से जीने की प्रेरणा है। 108 हितग्राहियों की आंखों में लौटती चमक इस शिविर की वास्तविक सफलता है।”
मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने भावुक शब्दों में कहा कि सेवा ही मंच की परंपरा है। लोगों के जीवन में आशा की नई अलख जगाना ही हमारा उद्देश्य है, जरूरतमंदों का सहारा बनना हमारी परंपरा है। मंच की सेवा केवल कार्यक्रम नहीं—दिलों का रिश्ता है। मंच से जुड़ाव मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि हृदय का संबंध है।
इंजीनियर रवि पाण्डेय ने मंच की टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा का ऐसा अनुशासित और संवेदनशील रूप देखने को कम मिलता है।
समापन कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूनम अग्रवाल ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन दीपक सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत अग्रवाल ने किया।
आयोजन में आकाश सिंघानिया, नवदीप अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजय सुल्तानिया, अरमान शर्मा, अनुराग शर्मा, मयंक शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, अक्षय बंसल, तुषार अग्रवाल, पूनम जागनी, मनीषा अग्रवाल, बबीता गर्ग तथा पिंकी शर्मा, प्रिया सोनी
श्याम, शिखा, कल्याणी, मनीषा जगनी, बबीता धानुका, मधु शर्मा, तनु जिंदल, सहित पूरी टीम लगातार जुटी रही।
शिविर में 108 हितग्राहियों को लाभ मिला जिसमें 85 को कृत्रिम हाथ, 10 को कान की मशीन, 8 को बैसाखी, 5 जरूरतमंदों को स्टिक प्रदान की गई।
जिन जरूरतमंदों को मारवाड़ी युवा मंच ने उपकरण उपलब्ध कारण उनकी भावुकता उनके चेहरे से झलक रही थी कोई बातों से व्यक्त कर सके या ना कर सके पर चेहरे के भाव बता रहे थे कि मारवाड़ी युवा मंच ने उन्हें नई ऊर्जा प्रदान कर दी है।
मंच ने शहरवासियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए समाज सेवा के इस सिलसिले को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
पत्रकारों की आवाज़ बुलंद — कलेक्टर ने किया पत्रकार सुरक्षा समिति के कैलेंडर का विमोचन
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पत्रकारिता धरती जोश, उत्साह और गर्व से गूंज उठी। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का धमाकेदार विमोचन जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे के करकमलों से हुआ। इसी के साथ एएसपी निमिषा पांडे ने भी कैलेंडर का अनावरण कर पत्रकार सुरक्षा के संकल्प को और मजबूत किया। कार्यक्रम ऐसा मानो पत्रकारों की एकता और शक्ति का महा-उत्सव हो, हर चेहरा आत्मविश्वास और आजादी के उजाले से दमकता नज़र आया।
यह कैलेंडर सिर्फ तारीख़ें नहीं दिखाता, पत्रकारों की हिम्मत, संघर्ष और मिशन को नई धार देता है। इसी कैलेंडर के माध्यम से 11 जनवरी को होने वाला प्रदेश स्तरीय पत्रकार कार्यशाला और रात्रिकालीन कवि सम्मेलन प्रदेश में पत्रकार संगठन की ताकत का खुला ऐलान करेगा। कार्यक्रम के दौरान माहौल तालियों, नारे और गर्व की भावना से लगातार गर्माया हुआ रहा।
जिलाध्यक्ष नरेश चौहान की आवाज़ में वो गूँज थी जो न्याय के गलियारों में भी अपना असर छोड़ जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की सांस हैं और उनकी सुरक्षा किसी की मेहरबानी नहीं, उनका अधिकार है। यह कैलेंडर पत्रकार सम्मान और स्वाभिमान का ध्वज है, जो हर पत्रकार के हाथ में मजबूती से रहेगा।
कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष देवराज दीपक ने मंच पर आते ही पूरे माहौल में आग भर दी। उन्होंने कहा कि पत्रकार की कलम तलवार से भी धारदार होती है। वह अन्याय के सीने पर चमकती है और सच की राह रोशन करती है। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा कि पत्रकार हितों से खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। 11 जनवरी को होने वाला कार्यक्रम पत्रकारिता की नई क्रांति का आरंभ होगा, और इस क्रांति की गूंज प्रदेश ही नहीं, देशभर में सुनी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने जोशीले अंदाज में पत्रकारों की भूमिका को सलाम करते हुए कहा कि समाज की दिशा तय करने वाले असली मार्गदर्शक पत्रकार ही होते हैं। जब पत्रकार निर्भीक हो, निडर हो और सुरक्षित हो, तभी समाज सत्य के रास्ते पर आगे बढ़ता है। उन्होंने इस आयोजन को शानदार पहल बताते हुए समिति के प्रयासों की जमकर सराहना की। जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्याम पटेल ने हवा में उर्जाओं को और तेज़ करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और जब यह ताकत गर्जना करती है तो हर कुचक्र और हर दमनकारी सोच की दीवारें ढह जाती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कैलेंडर विमोचन हमारी एकता, साहस और हिम्मत का प्रतीक है। आने वाला कार्यक्रम इतिहास लिखेगा, और लेखक होंगे — इस जिले के पत्रकार।पूरे कार्यक्रम में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की उपस्थिति एक संदेश देती रही कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पत्रकारिता न कभी रुकी है, न रुकेगी, न झुकी है और न झुकेगी। उत्साह का ऐसा ज्वार उमड़ा कि हर किसी की आंखों में भविष्य के सुनहरे संघर्षों का उजाला झिलमिला उठा।कहा जा सकता है कि यह विमोचन समारोह सिर्फ कार्यक्रम नहीं था — यह पत्रकारों के जज़्बे, साहस और सम्मान की ऐतिहासिक घोषणा थी। आज कलम और कैमरा दोनों ने सत्ता को यह याद दिला दिया कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं और रीढ़ कभी झुकती नहीं।इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष नरेश चौहान , श्याम पटेल,देवराज दीपक,चंद्रकांत साहू,स्वर्ण भोई,पिंग्धवज खांडेकर,मिथुन यादव,समीप अनंत,गुलशन लहरे,युवराज निराला,सुधीर चौहान,उमेश कुर्रे ,हीरासेन खरे ,ललित यादव ,जगनथिया साहू ,चित्रसेन धृतलहरे ,जगत साहू,टीकाराम सहिस , अजय साहू ,हेमंत पटेल, रजनी जोल्हे, सक्रजीत सहिस ,सुकदेव दीवान,जितेंद्र भारद्वाज,शभू पटेल,तुलसीदास महंत,डोरीलाल चंद्रा,अनिल निषाद,देवचरण साहू,भूपेंद्र साहू ,सतीश जोल्हे उपस्थित रहे
जांजगीर जिले में कई आरोग्य मंदिरों पर ताला—सरकारी स्वास्थ्य सेवाएँ दम तोड़ रही हैं
जांजगीर (छत्तीसगढ़):
जिले में संचालित कई आरोग्य मंदिरों की बदहाली अब खुलकर सामने आने लगी है। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इन केंद्रों की तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आ रही है। क्षेत्र के कई आरोग्य मंदिरों पर हमेशा ताला लटका रहता है। न डॉक्टर उपलब्ध, न नर्स, और न ही कोई अन्य स्वास्थ्यकर्मी।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र केवल नाम के लिए खोला जाता है। “एक-दो घंटे के लिए ताला खुलता है, बस औपचारिकता निभाकर स्टाफ लौट जाता है, उसके बाद पूरे दिन ताला लटका रहता है,” ग्रामीणों ने बताया। ऐसी स्थिति में आम लोगों को इलाज के लिए या तो निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है या फिर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओर भागना पड़ता है।
सूत्रों के अनुसार कुछ डॉक्टर और कर्मचारी खुद का निजी क्लीनिक चलाने में अधिक समय दे रहे हैं, जिसके कारण सरकारी आरोग्य मंदिर नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएँ बहाल की जा सकें।
शासन की संवेदनशील धान खरीदी नीति से किसानों को मिल रही राहत - किसान श्री संतोष कुमार घर बैठे टोकन, पारदर्शी तौल, धान खरीदी व्यवस्था से श्री संतोष कुमार का बढ़ा आत्मविश्वास
जांजगीर-चांपा, 27 नवंबर 2025/ जांजगीर-चांपा जिले के खरौद में रहने वाले किसान श्री संतोष कुमार की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया है। कुछ वर्षों पहले तक धान बेचने की प्रक्रिया उनके लिए मुश्किलों से भरी रही। धूप में भूने हुए दिन, रातभर की बेचौनी, भीड़भाड़ में लंबी कतारें, तौल और भुगतान को लेकर असमंजस - ये सब उनकी खेती-किसानी का हिस्सा बन चुके थे। लेकिन शासन की पारदर्शी और तकनीक आधारित धान खरीदी व्यवस्था ने उनकी दुनिया ही बदल दी।
किसान श्री संतोष कुमार जब खरौद धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, तो उन्होंने पहली बार महसूस किया कि सरकारी व्यवस्थाएँ भी किसान के हित में कितनी प्रभावी हो सकती हैं। केंद्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवांछित भीड़ नहीं थी। साफ-सुथरा माहौल, सहयोगी कर्मचारियों की उपस्थिति, निर्धारित समय पर टोकन की उपलब्धता और तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता ने उन्हें पहली ही नजर में प्रभावित कर दिया। उन्होंने बताया कि यह बदलाव सिर्फ व्यवस्थाओं में नहीं, बल्कि किसानों के मनोबल में भी आया है। श्री संतोष कुमार ने 53 क्विंटल धान बेचा। पहले जहां उन्हें धान बेचने में कई दिन लग जाते थे, वहीं अब कुछ ही घंटों में संपूर्ण प्रक्रिया पूरी हो गई। न कोई भागदौड़, न कोई अनिश्चितता और न ही बेवजह की परेशानी। वे बताते हैं कि तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता से उन्हें एक अलग ही विश्वास मिला है।
किसान श्री संतोष कुमार अपने अनुभव बताते हुए कहते हैं कि पहले धान खरीदी के दिनों में घर की चिंताओं और आर्थिक अनिश्चितता का बड़ा दबाव रहता था। लेकिन इस बार स्थिति पूरी तरह बदली है। धान बेचकर घर लौटते समय उनके चेहरे पर एक अलग चमक थी, मानो वर्षों पुराना बोझ उतर गया हो। उन्होंने कहा कि अब वे निश्चिंत होकर परिवार के साथ समय बिता पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, घर की जरूरतें, खेती की योजनाएँ सब कुछ व्यवस्थित तरीके से सोच पा रहे हैं, क्योंकि आय सुनिश्चित है, भुगतान समय पर मिल रहा है और प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं रही। सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल एप उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं। पहले टोकन के लिए केंद्र तक जाना पड़ता था, भीड़ का सामना करना पड़ता था और कई बार पूरा दिन बर्बाद हो जाता था। लेकिन अब घर बैठे टोकन बुक करने से न सिर्फ समय की बचत हो रही है, बल्कि व्यवस्था में एक नई पारदर्शिता और सम्मान का भाव भी मिल रहा है।
स/क्र
जिला पंचायत सीईओ ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्यों को गुणवत्ता व समय-सीमा के भीतर करें पूरा - सीईओ श्री गोकुल रावटे
जांजगीर-चांपा 26 नवम्बर 2025/ जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों को गुणवत्ता तथा समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, 15वें वित्त आयोग, जिला एवं जनपद पंचायत विकास निधि, मुख्यमंत्री आंतरिक विद्युतीकरण योजना, डीपीआरसी प्रशिक्षण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने अधिकारियों को निर्देशित किया सभी कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और जन-सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों का क्रियान्वयन तेजी से हो तथा मैदानी अमला नियमित रूप से गांवों का भ्रमण कर कार्य स्थल का निरीक्षण करे। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत नए आवासों की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित कर दी गई। बैठक में सीईओ ने निर्देश दिए कि बिना देरी के आवास निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं जाए। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन आवासों का निर्माण अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल शुरू कराया जाए। इसके लिए मस्टर रोल जारी करने, मैदानी अमले की सक्रियता बढ़ाने तथा विभागों के बीच समन्वय को मजबूत कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी आवासों को समय सीमा में पूर्ण करें।
जिला पंचायत सीईओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत अनुमोदित कार्यों, मजदूरी भुगतान, सामाजिक अंकेक्षण एवं परिसंपत्तियों के संरक्षण की समीक्षा की गई। सीईओ ने लंबित मस्टर रोल, मजदूरी भुगतान एवं सामग्री भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न होने देने के निर्देश दिए। सामाजिक अंकेक्षण के लंबित मामलों का त्वरित निराकरण व वसूली सुनिश्चित की जाए, जल संरक्षण, नालों का संरक्षण, खेत-तालाब, वृक्षारोपण एवं एनआरएम के कार्यों को गति दी जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएँ और बने हुए परिसंपत्तियों का सतत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग और समन्वय के साथ योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता और जन-सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सभी ग्राम पंचायत भवनों में क्यूआर कोड चस्पा करने, युक्तधारा पोर्टल में लक्ष्य अनुसार कार्य स्वीकृति, साथ ही एनआरएम एवं कृषि श्रेणी के कार्यों में निर्धारित व्यय सुनिश्चित करने, ईएमबी के माध्यम से कार्य मूल्यांकन- सत्यापन समय सीमा में पूर्ण करने और एरिया ऑफिसर एप में आवास एवं मनरेगा कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी प्रदान किए।
बैठक में अमृत सरोवरों को ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन का साधन बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने कहा कि अमृत सरोवरों के माध्यम से ग्रामीणों को मत्स्य पालन के लिए प्रेरित किया जाए तथा मत्स्य विभाग के सहयोग से सरोवरों में मत्स्य बीज डाला जाए। बैठक में सीईओ ने कहा कि हितग्राहियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोखता गड्ढा निर्माण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभों से भी हितग्राहियों को अवगत कराते हुए अधिकाधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य पूर्ण करने और लाभार्थियों को सशक्त बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी और त्वरित क्रियान्वयन की प्रक्रिया जारी है। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ई ई, एसडीईओ, जनपद पंचायत सीईओ, जिला एवं जनपद पंचायत समन्वयक, तकनीकी सहायक, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा), कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित मैदानी अमले के अधिकारी मौजूद रहे।
स/क्र 02